
,,रामगढ़ में सुभासपा की जनसभा को सम्बोधित करते अरविंद राजभर
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनसम्पर्क अभियान चला रही है। वहीं पूर्वांचल की 28 लोकसभा सीटों पर अपनी पकड़ रखने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के उद्देश्य से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर सोमवार को सूबे की आखिरी लोकसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) के रामगढ़ बाजार में एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। भीषण गर्मी के बीच सुभासपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर का जोरदार स्वागत किया।
सभी राजनैतिक दल ओमप्रकाश राजभर की ताकत को देख करना चाहते है गठबंधन
जनसभा में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर सुभासपा महासचिव भी जोश में दिखे और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वो अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सुभासपा राष्ट्रिय महासचिव अरविंद राजभर ने दावा किया कि बीजेपी, सपा, बीएसपी और कांग्रेस सभी दल ओमप्रकाश राजभर से गधबंधन करना चाहते है। अब यूपी में हम मजबुत स्थिति में है। इसीलिए सभी दल हमसे जुड़ना चाहते है।
2022 विधानसभा चुनाव में हमने सपा को 45 से 125 सीटों पर पहुंचाया
अरविंद राजभर ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में संगठन और कार्यकर्ताओं के बूते उनकी पार्टी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी देश की सबसे ताकतवर पार्टी है तो समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में मजबुत पार्टी है। लोकसभा चुनाव में सुभासपा बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका में होगी। इससे पहले निकाय चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मजबूती से लड़कर नगर पंचायत के चुनाव मे अपना दम दिखा दिया । विधानसभा 2022 के चुनाव में हमने समाजवादी को 45 सीटों से बढ़ाकर 125 सीटों तक पहुचाया है।
मोदी के नाम पर बीजेपी चुनाव जीतती तो पूर्वांचल की आठ सीट क्यों हारी बीजेपी
सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि बीजेपी मजबूत पार्टी है लेकिन पूर्वांचल में सुभासपा किसी से कमजोर नहीं है। अगर बीजेपी मोदी के नाम पर चुनाव जीतती तो पूर्वांचल के आठ जिलों में लोकसभा में चुनाव क्यों हार गई। लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी दल से हमारा गठबंधन हुआ तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन नहीं हुआ तो हमारी पूर्वांचल की 28 सीटो पर तैयारी चल रही है।
Published on:
19 Jun 2023 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
