
,,ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
सोनभद्र में शुक्रवार कि शाम बारिश और ओलावृष्टि कई लोगों के लिए काल बनकर आई। तेज बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में आने से पहाड़ी पर लकड़ी बीनने गए 06 लोग पहाड़ी नदी में आये पानी के तेज़ बहाव में बह गए। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच लोगों का शव कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में मिला है। जबकि नाले में बहे एक अन्य ग्रामीण की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में ओलावृष्टि की चपेट में आने से एक महिला की भी मौत हो गयी। कोन थाना क्षेत्र के चकरिया में मिले सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
क्या है पूरा मामला
दरसअल, शुक्रवार की दोपहर रामपुर बरकोनिया गावं के आधा दर्जन लोग गावं के पास पहाड़ी पर लकड़ी बीनने गए थे। दोपहर बाद अचानक इलाके में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। रात में पहाड़ी पर गए सभी लोग वापस नहीं लौटे तो परिजन उन्हें खोजने लगे। नदी की तरफ गए लोगो में गीता देवी पत्नी रमेश अगरिया, संतरा पत्नी स्व.अमरनाथ, राजकुमारी पत्नी विनोद, राजपति पुत्र रमेश यह सभी रामपुर बरकोनिया के गड़वान गांव निवासी है। जबकि विमलेश 10 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी खरहरा जुगैल और मटरिया पत्नी चनर अगरिया ग्राम चकरिया थाना कोन निवासी है | ग्रामीणों को ऐसी आशंका थी की अचानक हुई भारी के तेज बहाव में सभी लोग बह गए होंगे । वहीं रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के गड़वान गांव निवासी यशोदिया पत्नी रघुवीर तेज ओलावृष्टि के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
एएसपी ने की घटना की पुष्टि
घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शाम चार बजे के आसपास तेज़ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। गडुवान गांव में चार महिलाएं और दो बच्चे लकड़ी बीनने के उद्देश्य से आये थे। तेज़ बारिश में इन्होंने बचने की कोशिश की लेकिन नदी में आये पानी के तेज़ बहाव ने इनको बहाकर अपने चपेट में ले लिया। फिलहाल 5 शवों को खोज लिया गया है। एक कि तलाश जारी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
18 Mar 2023 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसोनभद्र
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
