4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समय से पहले होलिका में अराजकतत्वों ने लगाई आग, गांव में तनाव, हिरासत में दो लोग

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थानाक्षेत्र में अराजकतत्वों ने होलिका दहन के लिए सामग्री में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया...

less than 1 minute read
Google source verification

घटना के बाद पहुंची पुलिस

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में होलिका दहन के लिए रखी गई सामग्री में अराजकतत्वों ने आग लगा दी। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने इसे परंपरा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ग्रामीणों ने किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के सराइगढ़ ग्राम पंचायत में समय से पहले ही होलिका दहन से जुड़ी सामग्री में दो लोगों ने आग लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप था की अराजकतत्वों ने परंपरा के साथ खिलवाड़ किया है ऐसे में वह आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस ने संभाला मामला

घटना की जानकारी होने के बाद थानाअध्यक्ष अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने दो लोगों पर शक जाहिर करते हुए थाना अध्यक्ष से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

क्या बोली पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रितेश और नागेंद्र नामक दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रितेश के खेत में रखे छप्पर को कुछ लोगों ने होलिका में डाल दिया था। इसी से गुस्साए दोनों ने होलिका में आग लगा दी। मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है और मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।