6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

91 साल की महिला के प्रेम में पागल हुआ 23 वर्षीय लड़का, दोनों ने रचाई शादी तो…!

शादी के बाद दोनों काफी खुश थे अच्छे से वैवाहिक जीवन जीने लगे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस बेमेल शादी पर सवाल उठने लगे और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Nov 05, 2017

23 year old boy married to wife of 91 year old bride

नई दिल्ली। अभी तक अपने बेमेल शादियों के बारे में खूब सुना होगा, लेकिन यहां ऐसी ही शादी का एक अजीब मामला सामने आया है। मामला अर्जेंटीना से जुड़ी हुई है। यहां 23 वर्षीय एक लड़के ने अपनी परिचित 91 वर्षीय महिला से शादी कर ली। यही नहीं शादी के बाद दोनों काफी खुश थे अच्छे से वैवाहिक जीवन जीने लगे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस बेमेल शादी पर सवाल उठने लगे और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। दरअसल, माउरिसियो ओसौला नाम के इस लड़के ने 2015 में योलांदा टारेज नाम की वृद्धा से शादी की थी। अब चूंकि उसकी पत्नी योलांदा का निधन हो गया है, तो पेंशन को लेकर मामला कोर्ट जा पहुंचा है। असर में माउरिसियो ने पत्नी के निधन के बाद पेंशन के लिए प्राथना पत्र दिया था। इस पर अधिकारियों का कहना है कि माउरिसियो ने महिला से अपने हित साधने के लिए शादी की थी।

हनीमून के दौरान हो गया था निधन

बता दें कि योलांदा शादी के बाद से काफी बीमार रहने लगी थी और पिछले साल ही एक जख्म की वजह से मौत हो गई। उसका निधन शादी से केवल 24 दिन बाद ही तब हो गया था, जब वह हनीमून ट्रिप पर थी। इस संबंध में जब अधिकारियों द्वारा जानकारी की गई तो उसकी शादी की कोई मुकम्मल जानकारी सामने नहीं आई। इस पर अब ओसौला ने कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है। ओसौला का कहना है कि मैंने दिल से योलांदा को चाहा है और उसकी मौत का मुझे बेहद दुख है। वहीं उसने बताया कि पेंशन के लिए उसने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जमा कराए थे। जानकारी के मुताबिक शादी के दौरान ओसौला कानून की पढ़ाई कर रहा था। ओसौला की मानें तो योलांदा की उम्र भले ही अधिक थी, लेकिन वह उसे बहुत प्यार करती थी वो चाहती थी कि मैं जल्द अपनी पढ़ाई पूरी कर लूं।