
बादल छाने की संभावना
छतरपुर। राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं के कारण जिले के मौसम के तीखे तेवर बरकरार हैं। बुधवार को खजुराहो का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और मंगलवार को 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी मंगलवार को 17 डिग्री के मुकाबले बुधवार को 23 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक गर्म हवाओं के चलते दिन के साथ रात के तापमान में बढोत्तरी हुई है। वहीं केन्द्रीय मौसम केन्द्र ने छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, सतना, गुना, दतिया और खरगोन में गुरुवार को भी लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शुक्रवार से मौसम में फिर बदलाव की संभावना भी जताई है।
बादल छाने की संभावना
तापमान में बढोत्तरी के साथ ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। जिसके कारण प्रदेश में नमी आ रही है। मौसम केन्द्र खजुराहो के मुताबिक गुरुवार शाम से प्रदेश में बादल छाने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा 9 और 10 अप्रैल को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर में बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
Published on:
07 Apr 2021 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
