3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान का शिकार हुए दो काले हिरण हो जाएंगे ‘अमर’

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को घुटनों के बल झुकाने वाले विश्नोई समाज ने अब उन दो मृत हिरणो की याद में स्मारक बनाने का फैसला किया है।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Apr 10, 2018

काला हिरण स्मारक

नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को घुटनों के बल झुकाने वाले विश्नोई समाज ने अब उन दो मृत हिरणो की याद में स्मारक बनाने का फैसला किया है। इसका निर्माण वहीं कराया जाएगा, जहां सलमान ने उन हिरणों का शिकार किया गया था। बता दें उस जगह पर अभी तक एक चबूतरे का बनाया गया है। इस जगह से वहां के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। ये एक तरह से उनकी दो दशक से चल रही लड़ाई का भी प्रतीक है।

चबूतरे पर रोज शाम जलाई जाती है दिया
इस चबूतरे पर हर दिन वहां के लोग अपना सिर झुकाते हैं और वहीं शाम को गांव की औरतें वहां दिया जलाती हैं। यही नहीं इसके आसपास बैठ इस समाज के सभी लोग वन्य जीवों के संरक्षण के लिए संकल्प लेते हैं।

हाईकोर्ट में अपील करेगा विश्नोई समाज
शनिवार को इस मामले के आरोपी सलमान खान को सेशन कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विश्नोई समाज ने हाईकोर्ट में अपील करने के फैसले के साथ-साथ उन दो हिरणों की याद में स्मारक बनाने का भी निर्णय लिया है। वहां के लोगों का कहना है कि वे सभी कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे थे, और जैसे ही कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस केस में सलमान पर आरोप साबित करने में कांकाणी के ही छोगाराम विश्नोई, पूनमचंद विश्नोई और भारमल की गवाही ही सबसे मजबूत कड़ी साबित हुई थी।

घर पहुंचकर सलमान ने दिया ऐसा रिएक्शन
जहां एक तरफ विश्नोई समाज और उनके वकील ने सोमवार को बैठक कर इस बारे में भविष्य की रणनीति पर चर्चा की, वहीं दूसरी ओर दो रातें जेल में गुजारने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अपने घर पहुंचे। उन्होंने अपने सभी फैंस, समर्थक और उनका सपोर्ट करने वालों की तरफ अपना आभार प्रकट करते हुए, उन सभी का धन्यवाद किया।