
मंदिर में चोरों की ओर से बिखेरा गया सामान।
सादड़ी (पाली ).राणकपुर सड़क मार्ग स्थित गोयल फूल माली समाज की आराध्य अम्बा माता मंदिर में चोरों ने एक बार फिर नकबजनी वारदात को अंजाम दे दिया। चोर भंडारगृह में पड़ी चांदी आंगी, माताजी मुकुट, दानपात्र से नकदी व सीसीटीवी कैमरा डीवीडीआर रिकॉर्डर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर एएसआई ईश्वरसिंह ने मौका मुआयना किया। मन्दिर पेढ़ी की ओर से सहकोषाध्यक्षकेसाराम गोयल ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने अज्ञात नकबजन की तलाश शुरू की। गोयल फूल माली समाज मन्दिर में लगातार चौथी बार नकबजनी वारदात से समाजबंधुओं में आक्रोश है।
पुलिस व फूल माली समाज (गोयल परिवार) केसाराम, पार्षद भेराराम गोयल, अमृतलाल, बाबूलाल समाजबंधुओं ने बताया कि मन्दिर की देखरेख व पूजा अर्चना करने वाले ओगड़राम माली शुक्रवार रात मन्दिर के पट बंद कर घर गए। देर रात चोर सड़क किनारे सुरक्षा दीवार से मन्दिर पिछवाड़े से उतरकर मन्दिर पर लगी सीमेंट खिड़की तोड़कर मन्दिर में प्रवेश किया। इस दौरान खिड़की के समक्ष लगे कैमरा को उखाड़ दिया।
चोरों ने मंदिर में अलमारी/लौह के बक्शे में में रखी पालरावा मामाजी हिरावाव की चांदी आंगी(वजन करीब 1-2किलो), मन्दिर के दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। कैमरों से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले। इसको लेकर डीवीडीआर रिकॉर्डर व एक दो कैमरा भी तोड़कर ले गए। साइड के प्रवेश द्वार से आमरास्ते चलते किसी की नजर नहीं पड़े। इसको लेकर लोहे की जाली पर पर्दा लगा दिया। शनिवार सुबह पूजा करने पहुंचे ओगड़राम माली तो वारदात की जानकारी मिली। मन्दिर पर लगातार चौथी बार नकबजनी वारदात घटित होने से समाजबंधुओं में आक्रोश है।
Updated on:
8 Jun 2024, 10:31 PM IST
Published on:
8 Jun 2024, 10:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.