
Aaj Ka Rashifal 14 April 2022
मेष राशि चक्र की पहली राशि है. इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं जोकि साहस, शौर्य और पराक्रम के कारक माने जाते हैं. इस राशि में सूर्य उच्च के होते हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार मेष राशिवालों का आज का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी. आज कोई सपना साकार हो सकता है। ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में उचित परिणाम मिल सकते हैं। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज पुत्री के विवाह या प्रेम प्रसंग से संबंधित चर्चा हो सकती है.
वित्त— आर्थिक रूप से कोई भी परेशानी होने पर अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें. इससे आपको उचित रास्ता मिलेगा।
करियर- आपको अपने कार्यों के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। प्राइवेट नौकरी में किसी प्रोजेक्ट पर उचित सफलता मिलेगी। इस समय जो भी वेतन मिले, उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर लें।
दांपत्य व प्रेम— युवा वर्ग नए प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं। लव या लाइफ पार्टनर से उचित सामंजस्य बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार को प्राथमिकता देंगे जोकि खुशी भरा माहौल बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- आत्मविश्वास और मनोबल में कमीं से सेहत में भी कमी महसूस होगी। ध्यान और मेडिटेशन करना इसका उचित इलाज है।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का शुभ अंक- 2
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए आज केले के पेड़ की प्रदक्षिणा करें और केलों का दान करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.
Published on:
30 Mar 2022 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
