31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bikaner Camel Festival 2024 : हेरिटेज वॉक के साथ हुआ ऊंट फेस्टिवल का आगाज, विदेशी देखेंगे ऊंटों का डांस, जानें पूरा कार्यक्रम

Bikaner Camel Festival 2024 : अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार से हो गया। तीन दिन तक आयोजित होने वाले उत्सव में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां की गई है।

2 min read
Google source verification
camel_fest_bikaner__.jpg

Bikaner Camel Festival 2024 : अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार से हो गया। तीन दिन तक आयोजित होने वाले उत्सव में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां की गई है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी सैलानी इसमें हिस्सा ले इसको लेकर भी प्रयास किए जा रहे है। इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कई नए कार्यक्रमों को जोड़ा गया है। उत्सव में पहले दिन की शुरुआत जहां हेरिटेज वॉक से हुई। इस दौरान राजस्थानी धुन पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी।अंतिम दिन सैलानी रायसर के धोरों का लुत्फ उठा सकेंगे। उत्सव के दौरान लोगों को ऊंट नृत्य, फर कटिंग, मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा, टग ऑफ वॉर, कुश्ती सहित कई प्रतियोगिताएं देखने को मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें : भगवान राम की अनोखी भक्ति, 7 दिन में 700 किमी स्केटिंग करते हुए राजस्थान का हिमांशु जाएगा अयोध्या

तीन दिन तक यह होंगे कार्यक्रम
पर्यटन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9 बजे रामपुरिया हवेली से बीकाजी टेकरी तक हेरिटेज वॉक होगी। इसमें रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे से लक्ष्मी निवास से तीर्थंभ तक बीकानेर कार्निवल होगा। शाम को 7 बजे से धरणीधर मैदान में फैशन शो, राजस्थानी लाफ्टर शो, क्लासिकल म्यूजिक और डांस शो, आइकन्स ऑफ बीकानेर कार्यक्रम होगा। 13 जनवरी की शुरूआत ऊंट नृत्य के साथ होगी। सुबह 10 बजे से 3 बजे तक उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, फर कटिंग, शृंगार, ऊंट दौड़, हॉर्स शो और लाफ्टर शो होगा। शाम 4 से 7 बजे तक डॉ. करणीं सिंह स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं होगी। 14 जनवरी को रायसर डेजर्ट में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। जिसमें टग ऑफ वार, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मटका दौड़, घोड़ा दौड़, कैमल सफारी और अंत में सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें : जन्म से ही दिव्यांग चितेरी ने रंगों से उकेर दिए मन में बसे अयोध्या के राम, पीएम मोदी भी कर चुके हैं हुनर की तारीफ