20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधी प्रतिमा के सामने भाजपाइयों ने धरना दिया, कांग्रेस और पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए नारे

गांधी प्रतिमा के सामने भाजपाइयों ने धरना दिया, कांग्रेस और पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए नारे

2 min read
Google source verification
गांधी प्रतिमा के सामने भाजपाइयों ने धरना दिया, कांग्रेस और पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए नारे

गांधी प्रतिमा के सामने भाजपाइयों ने धरना दिया, कांग्रेस और पंजाब सरकार के खिलाफ लगाए नारे

- प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया धरने पर बैठे
जैसलमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जैसलमेर के हनुमान चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठ कर धरना दिया और कांग्रेस सहित पंजाब सरकार व कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरने पर जैसलमेर की यात्रा पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी बैठे और उन्होंने नारेबाजी में साथ बैठे कार्यकर्ताओं की अगुआई की। गौरतलब है कि पंजाब में घटित घटना के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को प्रदेश भर में गांधी प्रतिमाओं के सामने धरने आयोजित किए। इसकी कड़ी में जैसलमेर में धरना दिया गया। धरनास्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, जिला प्रमुख प्रतापसिंह सोलंकी, पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी और शैतानसिंह राठौड़, पार्टी नेता विक्रमसिंह नाचना, आईदानसिंह भाटी, उदयसिंह बडोड़ागांव, जुगल बोहरा, कंवराजसिंह चौहान, हिम्मताराम चौधरी, अरुण पुरोहित, अजय व्यास, हरिसिंह डांगरी आदि उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
धरनास्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीतसिंह चन्नी सहित कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए आक्रोश का इजहार किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आमजन भी जमा हो गए। इनमें कई भाजपा समर्थकों ने धरना कार्यक्रम को समर्थन देते हुए नारेबाजी में हिस्सेदारी की।

हार की हताशा
पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में हारने जा रही है। अगले वर्ष राजस्थान में भी वह हारेगी। इसी के चलते वह हताशा में डूबी हुई है। राजस्थान में उसके नेता राहुल गांधी ने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने की घोषणा की थी, कांग्रेस सरकार यह काम नहीं कर पाई। पंजाब की घटना के पीछे पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों के होने की आशंका के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान की हालांकि ऐसा करने की औकात तो नहीं है लेकिन वह आजादी के बाद से ही भारत पर प्रत्यक्ष-परोक्ष हमला करता रहा है। यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री को इस घटनाक्रम में खरोंच भी नहीं आई। करोड़ों देशवासियों की दुआएं उनके साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी को चंद सबसे निडर नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि यह उनका दु:साहस ही था कि मौसम खराब होने पर जब हेलीकॉप्टर से जाना संभव नहीं हुआ तो वे सडक़ मार्ग से ही पंजाब यात्रा पर निकल गए।