11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनाना अस्पताल में बिगड़े हालात, नर्सिंग कर्मचारियों ने की स्ट्राइक, डॉक्टर पर बदसलूकी करने का आरोप

वार्डों में महिला प्रसुताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग कर्मचारियों ने स्ट्राइक कर दी है।

2 min read
Google source verification

जयपुर। जनाना अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारी स्ट्राइक पर चले गए हैं। जिसकी वजह से अस्पताल में व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई है। लेबर रूम में होने वाले प्रसव तक रुक गए है। इसके साथ ही वार्डों में महिला प्रसुताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग कर्मचारियों ने स्ट्राइक कर दी है।

जनाना अस्पताल में आज सुबह करीब 8:30 बजे सभी नर्सिंग कर्मचारी स्ट्राइक पर चले गए। मामला डॉक्टर और नर्सिंग ऑफिसर के बीच हुए विवाद को लेकर है। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि डॉक्टर की ओर से आए दिन उनके साथ में अभद्र व्यवहार किया जाता है। काम के दौरान उनके साथ बदतमीजी की जाती है। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंचती है। और वह सही तरीके से अपना काम नहीं कर पाते हैं।

आज सुबह भी ऐसा ही हुआ। आज सुबह करीब 8:30 बजे लेबर रूम में डॉक्टर दीपाली शर्मा और नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला चौधरी व अन्य स्टाफ काम कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर दीपाली शर्मा ने नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला चौधरी के साथ में अभद्रता की। इसके बाद मौके पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। यह बहस इतनी बढ़ गई थी सभी नर्सिंग कर्मचारी डॉक्टर के खिलाफ उतर गए। इसके बाद वार्डों में व अन्य जगह पर काम कर रहे सभी नर्सिंग कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया और एक जगह एकत्रित हो गए।

इसके बाद से नर्सिंग कर्मचारियों की ओर से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। करीब 300 से ज्यादा नर्सिंग कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं।

इधर नर्सिंग कर्मचारी की हड़ताल के बाद भी मौके पर अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके साथ ही अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर कुसुमलता मीणा भी सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक भी अस्पताल नहीं पहुंची। जिसके चलते हड़ताल कर कर्मचारियों से उच्च स्तर पर किसी भी अधिकारी ने वार्ता नहीं की। ऐसे में नर्सिंग कर्मचारी की हड़ताल जारी है।