2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिप्स फॉर हैल्दी लाइफ

हैल्थ इज वेल्थ! हमेशा एक्टिव रहने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। न्यूट्रिशनल डाइट और नियमित व्यायाम करने के साथ ही नीचे लिखे कुछ टिप्स को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लें। इससे काफी लंबे समय तक आप यंग फील करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kanchan Arora

Jul 04, 2023

टिप्स फॉर हैल्दी लाइफ

टिप्स फॉर हैल्दी लाइफ

1. नियमित एक घंटा व्यायाम और योग करें। सुबह की धूप का सेवन करें।
2. रोज सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीएं।
3. खाना खाते समय पेट का आधा भाग ठोस से, एक चौथाई भाग तरल से एवं एक चौथाई भाग खाली रखें।
4. भोजन के एक घंटे बाद पानी पीएं। भोजन के बाद तुरंत बाद पानी कभी न पीएं।
5. मौसमी फल और सब्जियों का नियमित सेवन करें।
6. खाने में कैलोरी का संतुलन इस प्रकार रखें कि सुबह उठने से नाश्ते तक ५० फीसदी, लंच तक ३० फीसदी एवं रात्रि भोजन में २० फीसदी कैलोरी ले लें।
7. भोजन चबा-चबाकर करें तथा बीच में एक-दो घूंट पानी पीएं।
8. भोजन करते समय टीवी और मोबाइल से दूर रहें।
9. मैग्नीशियम, विटामिन ई, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर मेवे अधिक से अधिक खाएं।
10. प्रोसेस्ड जंक फूड न खाएं। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
11. अपने पूरे दिन में पर्याप्त पानी का सेवन अवश्य करें। वजन के अनुसार पानी की मात्रा तय करें।
12. सोने से पहले यदि आप चमकदार रोशनी के संपर्क में आते हैं, तो यह आपके नींद हार्मोन मेलाटोनिन के उत्पादन को बाधित कर सकता है।
13. विटामिन डी का सेवन करें। सूर्य का प्रकाश विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है।
14. अधिक से अधिक सब्जियां एवं फल खाएं।
15. अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त प्रोटीन का सेवन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।