21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Forecast: पाकिस्तान से सक्रिय सिस्टम का असर राजस्थान में, अगले 7 दिन राहत भरे, हीटवेव का खतरा नहीं

rainfall Rajasthan: सीमापार हलचल का असर: पाकिस्तान से जुड़े तंत्र से राजस्थान में ठंडक और बारिश। पश्चिमी सीमा से मौसम में बदलाव: पाकिस्तान के प्रभाव से राजस्थान में हीटवेव पर ब्रेक।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 21, 2026

Pakistan weather system: जयपुर. राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और प्रदेशवासियों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी तंत्रों के प्रभाव से तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र में 1.5 किमी ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम का प्रभाव भी बना हुआ है, जिसकी गति करीब 70 नॉट तक दर्ज की गई है। इन सिस्टम्स के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। झुंझुनूं जिले के मंडावा में सर्वाधिक 18 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और अधिकांश जिलों में तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 2 से 8 डिग्री तक कम है। टोंक जिले के वनस्थली में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आगामी दिनों की बात करें तो आज जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। वहीं 22 मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल हीटवेव की स्थिति बनने के आसार नहीं हैं। इससे किसानों और आमजन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव संभव है। फिलहाल प्रदेश में मौसम संतुलित बना हुआ है और भीषण गर्मी से राहत जारी रहने की संभावना है।

🌦️ वर्षा के मुख्य आंकड़े (मिलीमीटर में)

📍 पूर्वी राजस्थान

स्थानवर्षा (मिमी)
मंडावा (झुंझुनू)18
उनियारा (टोंक)15
नैनवा (बूंदी)13
बसवा (दौसा)12
बाड़ी (धौलपुर)9
दिवाई6
बैर (भरतपुर)4
भरतपुर4
खेड़ली (दौसा)4
नवलगढ़ (झुंझुनू)4
झुंझुनू3
अन्य स्थान3 मिमी से कम

📍 पश्चिमी राजस्थान

स्थानवर्षा (मिमी)
संगररिया (हनुमानगढ़ - AWS)2.5