
साल 2022 में करवा चौथ 13 अक्टूबर यानि गुरुवार को मनाई जाएगी। करवा चौथ के मौके पर अब महिलाओं का इंतज़ार ख़त्म होने वाला है। इस समय पर महिलाएं चाँद को देखने के लिए बहुत उत्सुक रहती है। करवाचौथ के व्रत को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए कामना करती है। करवा चौथ पर माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी के साथ करवा माता की पूजा की जाती है।साथ ही चंद्रमा की पूजा भी जाती है। बाजारों में करवाचौथ व्रत को लेकर पिछले कई दिनों से भीड़ दिखाई दे रही है। । दुकानों पर सजावट पर मिट्टी व चीनी के करवे मिल रहे है। इन दुकानों पर महिलाएं करवों की खरीददारी करते हुए दिख रही है। करवाचौथ के सीजन ने दुकानदारों के चेहरों पर रौनक ला दी है।

रामगंज चौपड़ पर करवे की खरीदारी करती महिलाएं


दुकानदारों के चेहरे पर खुशी की झलक

बाजार में करवा चौथ की रौनक