29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेबर एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल में और किया जाएगा सुधार

लेबर एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल नियोजकों और श्रमिकों के मध्य सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। उद्योगों में होने वाली वैकेंसी को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अंकित कराने के लिए उद्योगपतियों से बातचीत भी की गई है। इस पोर्टल पर लगभग 52 लाख श्रमिकों का डाटा योग्यता सहित उपलब्ध है। इसी प्रकार राज्य में पंजीकृत उद्योगों का विवरण भी बीआरएन संख्या के आधार पर पोर्टल पर दिया गया है। अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो सके यही इस पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य है।

less than 1 minute read
Google source verification
लेबर एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल में और किया जाएगा सुधार

लेबर एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल में और किया जाएगा सुधार

लेबर एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल में और किया जाएगा सुधार
उद्योगपतियों से मांगे सुझाव
पोर्टल बना नियोजकों और श्रमिकों के मध्य सेतु
लगभग 52 लाख श्रमिकों का डाटा योग्यता सहित उपलब्ध

जयपुर, 6 जुलाई। लेबर एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल नियोजकों और श्रमिकों के मध्य सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। उद्योगों में होने वाली वैकेंसी को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अंकित कराने के लिए उद्योगपतियों से बातचीत भी की गई है। इस पोर्टल पर लगभग 52 लाख श्रमिकों का डाटा योग्यता सहित उपलब्ध है। इसी प्रकार राज्य में पंजीकृत उद्योगों का विवरण भी बीआरएन संख्या के आधार पर पोर्टल पर दिया गया है। अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो सके यही इस पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य है।

श्रम आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि श्रमिक संगठनों एवं उद्योगपतियों ने इस पोर्टल को एक उपयोगी पोर्टल बताया है। इसे बेहतर बनाने के संबंध में उनसे सुझाव भी मांगे गए हैं।
श्रम आयुक्त ने आश्वस्त किया कि अभी यह पोर्टल प्रारंभिक अवस्था में है शीघ्र ही प्राप्त सुझावों के आधार पर इनमें सुधार किया जाएगा।

राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के सभा भवन में श्रमिक संगठनों एवं व्यापारी के एसोसिएशन की आयोजित बैठक में पवन ने सभी श्रम संगठनों से आह्वान किया कि इस पोर्टल का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। श्रमिकों द्वारा इस पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया अत्यंत सरल है। श्रमिक किसी भी ई-मित्र पर जाकर आधार कार्ड का विवरण देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। यदि श्रमिक अथवा उसके परिवार का कोई सदस्य कंप्यूटर का जानकार है तो वह स्वयं भी अपना पंजीयन कर सकते हैं।
बैठक में श्रमिक संगठनों, नियोजक एसोसिएशन के अतिरिक्त रोजगार विभाग, कारखाना बॉयलर, आरएसएलडीसी आदि विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।