11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्षद चुनाव की तैयारी में था लॉरेंस का हिस्ट्रीशीटर गुर्गा

- अब पुलिस से बचने के लिए भागा-भागा घूम रहा- एक अन्य हिस्ट्रीशीटर की हत्या की सुपारी देने के मामले में वांछित है हिस्ट्रीशीटर
less than 1 minute read
Google source verification
पार्षद चुनाव की तैयारी में था लॉरेंस का हिस्ट्रीशीटर गुर्गा

पार्षद चुनाव की तैयारी में था लॉरेंस का हिस्ट्रीशीटर गुर्गा

जोधपुर.
नागौरी गेट थाने के हिस्ट्रीशीटर की हत्या के लिए जेल में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे के मार्फत हथियार मंगाने वाला मण्डोर थाने का हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी लॉक डाउन के पहले से पार्षद चुनाव लडऩे की तैयारी में था। उसने मण्डोर क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क साधना भी शुरू कर दिया था, लेकिन हत्या की सुपारी देने के मामले में मुख्य भूमिका सामने आने के बाद वह भूमिगत हो चुका है।

दो शूटर व हिस्ट्रीशीटर को पकडऩे में जुटी पुलिस
हिस्ट्रीशीटर मोंटू कण्डारा से लेन-देन के विवाद के चलते हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी ने उसकी हत्या करने के लिए तीन नाबालिगों को सुपारी थी। जेल में बंद लॉरेंस के शूटर भोमाराम बिश्नोई ने पंजाब की बटिण्डा जेल में व्हॉट्सएेप कॉल कर दो हथियार भी मंगाए थे। महामंदिर थाना पुलिस एक नाबालिग व भोमाराम बिश्नोई सहित पांच जनों को गिरफ्तार कर दो हथियार बरामद कर चुकी है। दो शूटर व हिस्ट्रीशीटर अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं। इनके पकड़ में आने के बाद ही किसी अन्य की भूमिका का पता लग सकेगा।

डीएसटी को सौंपा पकडऩे का जिम्मा
हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी के जिले से बाहर भागने की आशंका है। जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने उसको पकडऩे के लिए कई जगह तलाशी भी ली, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। थानाधिकारी सुमेरदान चारण ने बताया कि पवन को पकडऩे के लिए मण्डोर थाने के अलावा जिला विशेष टीम प्रयास कर रही है।