
क्रेन की सहायता से माल्यार्पण करते हुए मंत्री संजय शर्मा
अलवर शहर के मोती डूंगरी क्षेत्र में गुरुवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के विधायक एवं वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन की सहायता से प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की और जयकारे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वन मंत्री संजय शर्मा ने क्रेन की मदद से प्रतिमा का माल्यार्पण किया और महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए। इस मौके पर लोगों ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके वीरता से भरे इतिहास को याद किया।
मोती डूंगरी पर उमड़ी भीड़ ने उनके प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। गौरतलब है कि 19 मई को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मोती डूंगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का उद्घाटन किया था। इसके बाद यह स्थल अलवरवासियों के लिए एक नया ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र बन गया है।
यह भी पढ़ें:
भर्ती निरस्त! बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने, पैसे लेकर भर्ती करने का आरोप
Published on:
29 May 2025 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
