10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक जाते यमराज बनकर आया वाहन, कुचलकर पति की दर्दनाक मौत, तड़पती रही लहूलुहान पत्नी

बाइक पर सवार होकर निकले थे दोनों, गंभीर रूप से घायल पत्नी का होलीक्रॉस अस्पताल में चल रहा इलाज

2 min read
Google source verification
Road accident

Road accident

अंबिकापुर. बैंक के काम से पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गुरुवार की दोपहर अंबिकापुर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वाहन के पहिए से सिर कुचल जाने से पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर अवस्था में लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पती रही।

सरपंच की सूचना पर संजीवनी से दोनों को मिशन अस्पताल लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर स्थिति में पत्नी का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।


दरिमा थानांतर्गत ग्राम कंठी निवासी कृपाशंकर राजवाड़े 47 वर्ष गुरुवार की दोपहर करीब 3.30 बजे पत्नी परमेश्वरी बाइक के साथ बैंक के काम से अंबिकापुर आ रहा था। दोनों सवा 4 बजे रास्ते में ग्राम सुखरीखाया, मानिकप्रकाशपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में पति-पत्नी सड़क पर सिर के बल जा गिरे। इसी बीच वाहन का पहिया पति के सिर पर चढ़ गया और कुचल जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इधर घायल पत्नी सड़क पर तड़प रही थी। हादसा देख वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर वहां का सरपंच मौके पर पहुंचा और मोबाइल से दोनों के बेटे बंटेश्वर राजवाड़े को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और संजीवनी-१०८ की मदद से दोनों को मिशन अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है।


अज्ञात चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज
सूचना पर गांधीनगर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा पंचनामा व पीएम पश्चात शव शुक्रवार को उसके परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। इधर पिता की मौत से पुत्र समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।