9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: धुर विरोधी हनुमान बेनीवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत मिले गले, अचानक हुई मुलाकात बनी चर्चा का विषय

Rajasthan Nikay Chunav 2026: जोधपुर के मंडोर में RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की 15 सेकंड की मुलाकात बनी चर्चा का विषय। पुरानी राजनीतिक कड़वाहट भूल दोनों दिग्गजों ने मिलाया हाथ।
2 min read
Google source verification
Hanuman Beniwal meets Gajendra Singh Shekhawat

Hanuman Beniwal meets Gajendra Singh Shekhawat

राजस्थान की राजनीति के दो विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच औचक मुलाक़ात आज बुधवार को चर्चा का विषय रही। वाकया नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के वोटिंग दिवस बुधवार 9 सितंबर को जोधपुर के मंडोर का है। यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की मुलाक़ात केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह शेखावत से हुआ। मुलाक़ात भले ही अचानक थी, लेकिन दोनों नेता इस दौरान गर्मजोशी से मिले। 

जानकारी के मुताबिक़ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में प्रचार करने के सिलसिले में जोधपुर पहुंचे हुए थे। इस दौरान मंडोर क्षेत्र से गुजरते समय दोनों नेता अचानक आमने-सामने हो गए। 

पुरानी कड़वाहट 'दरकिनार'!

राजनीतिक हलकों में हनुमान बेनीवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत को धुर विरोधी माना जाता है। हाल ही में संसद के भीतर मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित करने के मुद्दे पर भी दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। 

लेकिन बुधवार को जब ताज़ा मुलाक़ात हुई, तब दोनों नेताओं ने राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़ दिया। दोनों ऐसे गर्मजोशी से गले मिले जैसे दो मित्र मिल रहे हों। 

सिर्फ 15 सेकंड की मुलाक़ात 

दोनों नेताओं के बीच ज़्यादा देर के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ 15 सेकंड तक की ही मुलाक़ात हुई और गिने-चुने शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। इस बीच आरएलपी की एक प्रत्याशी ने मंत्री शेखावत का अभिवादन किया और आशीर्वाद माँगा। बेनीवाल और शेखावत के बीच इस मुलाक़ात के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।     

चुनावों के इस गर्म माहौल के बीच राजस्थान के दो कद्दावर नेताओं की यह सौहार्दपूर्ण मुलाकात सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। गौरतलब है कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में भाजपा के एक और धुर-विरोधी पार्टी AIMIM और उनके सांसद नेता असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाया है। ओवैसी और बेनीवाल की पार्टी इस निकाय चुनाव में गठबंधन के साथ मैदान पर हैं। 

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग