28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

seoni nagriya Nikay chunav result : सिवनी के 24 व बरघाट के 15 वार्डों में ये होंगे पार्षद, भाजपा नहीं बना सकेगी नगर सरकार

पहले चरण में हुए नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित

3 min read
Google source verification
seoni nagriya Nikay chunav result : सिवनी के 24 व बरघाट के 15 वार्डों में ये होंगे पार्षद

seoni nagriya Nikay chunav result : सिवनी के 24 व बरघाट के 15 वार्डों में ये होंगे पार्षद

सिवनी. नगर पालिका सिवनी के 24 वार्ड एवं नगर परिषद बरघाट के 15 वार्ड की मतगणना खत्म हो गई है। सभी वार्डों के अंतिम चुनाव परिणाम जारी कर दिए गए हैं। सिवनी में कांग्रेस ने तो बरघाट में विकास मोर्चा ने सर्वाधिक वार्डों से जीत दर्ज की है। सिवनी में कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच रही है, जबकि भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे नेता प्रेम तिवारी और कांग्रेस नेता पदम सिंह सनोडिया जैसे कई और कई बड़े चेहरे हार गए हैं। सिवनी के 24 वार्ड की स्थिति में कांग्रेस 14 पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा 09 वार्ड जी सकी, वहीं निर्दलीय 01 प्रत्याशी के खाते में एक वार्ड आया है।
सिवनी नगर के 24 वार्ड में ये बने पार्षद
वार्ड क्रमांक 1 में राजकुमारी भाजपा जीती। वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस प्रत्याशी नेहा 367 वोट से जीती। वार्ड क्रमांक 3 से मालती पांडे भाजपा। वार्ड क्रमांक 4 से राजश्री संदेश बादशाह कांग्रेस 427 वोट से जीत। वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने चुनाव जीत लिया है। वार्ड क्रमांक 6 से संजय भलावी भाजपा। वार्ड क्रमांक 7 से साक्षी डागोरिया भाजपा। वार्ड क्रमांक 8 से अनुसुइया पटवा भाजपा 250 वोट से जीती। वार्ड क्रमांक 9 से कड़ी टक्कर वाले रोचक रहे इस वार्ड के चुनाव परिणाम में कांग्रेस के राजिक अकील ने 46 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 10 के शोहेल पाशा कांग्रेस ने 450 वोटों से जीत लिया है। वार्ड क्रमांक 11 से प्रभा दुबे निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। जो कि सिवनी नगर पालिका की एकमात्र निर्दलीय पार्षद चुनी गई हैं। वार्ड क्रमांक 12 गांधी वार्ड से कांग्रेस के शफीक खान ने 832 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस के जोएब जकी अनवर ने 350 वोट से जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 14 से विजय गोलू पंडित भाजपा ने 18 वोट से जीत लिया। वार्ड क्रमांक 15 में मेहमूद खान कॉंग्रेस एक बार फिर पार्षद बनने में कामयाब रहे। वार्ड क्रमांक 16 आजाद वार्ड में भाजपा-कांग्रेस की कड़ी टक्कर रही। अंतत: कांग्रेस प्रत्याशी आकांक्षा शीबू सेंगर ने मात्र 4 वोट से चुनाव में विजय प्राप्त की है। वार्ड क्रमांक 17 विवेकानंद वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू ने कांग्रेस के प्रहलाद चौहान को हराकर 700 वोट से चुनाव जीत लिया। वार्ड क्रमांक 18 में रोचक मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल बघेल ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी को 122 वोट से हरा दिया। इस वार्ड में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को शिकस्त मिलने से भाजपा खेमे में खासी चर्चा हो रही है। वार्ड क्रमांक 19 से विनीता उइके कांंग्रेस जीती। वार्ड क्रमांक 20 के जीतू तरुण श्रीवास कांग्रेस जीती। वार्ड क्रमांक 21 से चंदन खताबिया कांग्रेस ने चुनाव जीत लिया है। वार्ड क्रमांक 22 से डाली डागोर कांग्रेस 39 वोट से जीतीं। वार्ड क्रमांक 23 से इसरत नब्बू कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 24 से रविशंकर ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल कर पार्षद बन गए हैं।
बरघाट नगर परिषद का चुनावी फैसला
सिवनी जिले के बरघाट नगर परिषद के 15 वार्ड के परिणाम में बरघाट विकास मोर्चा 07 पर जीता है। भाजपा 05 पर जीती है, जबकि कांग्रेस 03 पर वार्डों से जीतकर आई है। वार्ड नंबर 1 सुधा रामसिंह कंगाली विकास मोर्चा, वार्ड नंबर 2 बाबर खान विकास मोर्चा, 3 रूचिका राकेश वासनिक विकास मोर्चा, 4 अभिलाष मालवीय कांग्रेस, 5 जीतेन्द्र पप्पू सिंगारे, विकास मोर्चा, 6 ज्ञानसिंह चौधरी भाजपा, 7 इमरता साहू भाजपा, 8 ममता अनिल पाठक भाजपा, 9 हेमंत राहंगडाले गोलू भाजपा, 10 संगीता रंजीत वासनिक विकास मोर्चा, 11 साक्षी ढालसिंह बिसेन विकास मोर्चा, 12 संध्या अनिल ठाकुर कांग्रेस, 13 किरण नीरज सूर्यवंशी विकास मोर्चा, 14 निधि ऋषभ जासवाल विकास मोर्चा 1 वोट से जीती। वार्ड नंबर 15 से असंत उइके भाजपा से जीत दर्ज की है। अहम बात ये रही कि बरघाट के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया के गृह निवास वार्ड से बरघाट विकास मोर्चा के प्रत्याशी बाबर खान ने जीत दर्ज की।