
shopping shubh muhurat on Diwali 2022 : फोटो अनुग्रह सोलोमन
जयपुर। उजास के पर्व दिवाली को आने में बस 13 दिन शेष हैं। बाजारों में रौनक दिखने लगी है। परकोटे समेत अन्य बाजारों, मॉल्स में खरीदारी की रंगत भी दिवाली तक परवान पर रहेगी। ज्योतिषविदों के मुताबिक हर दिन शुभ संयोगों में वाहन, प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभदायी और चिरस्थाई रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि अबूझ मुहूर्त वाले पर्व धनतेरस के अलावा दो पुष्य, सर्वार्थसिद्धि,अमृतसिद्धि, रवि, शिव योग सहित अन्य शुभ योग रहेंगे। इन योगों में खरीदारी के साथ ही नए कार्य, धार्मिक अनुष्ठान आदि सभी राशि के जातकों के लिए मंगलकारी रहेंगे।
इनकी खरीदारी रहेगी परवान पर
देवउठनी एकादशी के साथ ही बैंड, बाजा और बारात की रौनक नजर आएगी। दोपहिया, चौपहिया वाहन, ज्वैलरी की खरीदारी दिवाली तक परवान पर रहेगी। वाहनों की प्री बुकिंग भी होना शुरू हो चुकी है। सोने-चांदी के भावों के मद्देनजर अभी से बड़ी संख्या में ग्राहकों ने गहने आदि खरीदना शुरू कर दिए हैं। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि दिवाली तक 20 से अधिक शुभ संयोग खरीदारी के लिए रहेंगे। दो साल बाद मंदी से परे आमजन का भी खरीदारी में रुझान देखते ही बन रहा है। वाहन आदि लेने के लिए मुहूर्त निकलवाए जा रहे हैं।
तारीख--- योग-संयोग----- --------------------क्या खरीदें
11--- सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और राजयोग---प्रॉपर्टी, स्वर्ण आभूषण
12--- राजयोग, सवार्थसिद्धि------------------ इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वैलरी
13--- करवा चौथ —कृतिका, रोहिणी नक्षत्र, सिद्धियोग----ज्वैलरी, वस्त्र
14--- कुमारयोग--- --- --- --- --- --- इलेक्ट्रॉनिक सामान, भूमि-वाहन
15--- मृगशिरा नक्षत्र, वरियान योग --- --- इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन
16--- रवि और बुधादित्य योग--- --- --- --- खाद्य सामग्री, वाहन
17--- शिवयोग, पुनर्वसु नक्षत्र --- --- --- --- स्वर्ण आभूषण, कपड़े
18---मंगल पुष्य नक्षत्र-सुबह 5.12 से अगले दिन बुधवार 8.02 बजे---भूमि, वाहन, प्रापर्टी, बही खाता
19--------- पुष्य नक्षत्र--------------------- आभूषण
20------ अश्लेषा नक्षत्र, शुभयोग------------ इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र
21------ सवार्थसिद्धि और कुमार योग------------ इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, आभूषण
22------ धनतेरस —त्रिपुष्कर योग------------ सुबह से रात तक सभी खरीदारी
23 ---------उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, सवार्थ—अमृतसिद्धि योग--भूमि, वाहन, आभूषण
24 --------- दिवाली— हस्त्र, चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग फलदायी---सभी सामानों की खरीददारी
(ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक 22 को धनतेरस और 24 अक्टूबर को दिवाली का अबूझ मुहूर्त रहेगा, इसमें कोई भी खरीदी की जा सकती है। इसके साथ ही उक्त योगों में खरीदारी करना शाम तक शुभ रहेगा)
Published on:
11 Oct 2022 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
