10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप गर्मी से भले ही बेहाल हो, आंकड़ों में मानसून है मेहरबान

jodhpur news - मानसून के 14 दिन में से 5 दिन पानी बरसा- जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक चौथाई बारिश, इस साल अब तक 2 मिमी बरसात ज्यादा- जनवरी से अब तक 120.8 मिमी बारिश होनी चाहिए, हुई 122.9 मिमी
2 min read
Google source verification
आप गर्मी से भले ही बेहाल हो, आंकड़ों में मानसून है मेहरबान

आप गर्मी से भले ही बेहाल हो, आंकड़ों में मानसून है मेहरबान

जोधपुर. गर्मी से बेहाल शहर के लोगों के लिए अभी तक मानसून की बारिश भले ही ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ लग रही होगी लेकिन मौसम विभाग के लिए जोधपुर में अब तक की बरसात कलैंडर के अनुसार ही हो रही है। सूर्यनगरी में मानसून आए 14 दिन हो गए हैं। एक पखवाड़े में केवल 5 दिन ही बारिश हुई है, लेकिन जुलाई की बरसात का एक चौथाई हिस्सा आ गया है। जुलाई महीने में बारिश का औसत 121 मिलीमीटर है। एक जुलाई से अब तक 34.5 मिमी मानसून का पानी बरस गया है।

जोधपुर में वार्षिक बरसात का औसत 445 मिलीमीटर है। इसमें से अधिकांश बारिश मानसून के दिनों में प्राप्त होती है। जनवरी से लेकर अब तक जोधपुर में 120.8 मिलीमीटर होनी चाहिए जबकि यहां 122.9 मिमी पानी बरस गया है यानी औसत से अभी भी 2 मिमी अधिक बारिश हुई है।

कुल 42.2 मिमी बारिश
जोधपुर में मानसून 25 जून को आया था। तब से लेकर अब तक 42.2 मिमी बारिश हो चुकी है। इसमें से जून महीने में 7.7 मिमी और जुलाई महीने में 34.5 मिमी पानी बरसा।

मानसून की कब-कितनी बरसात हुई
दिन --------------- बारिश मिलीमीटर में
25 जून----------- 7.7 मिमी
1 जुलाई -----------22.2 मिमी
2 जुलाई -----------1 मिमी
6 जुलाई -----------4.8 मिमी
7 जुलाई -----------6.5 मिमी
(स्त्रोत: भारतीय मौसम विभाग)

अब अगले एक सप्ताह के लिए बारिश के आसार कम
मानसून की ट्रफ लाइन गुरुवार को एक बार फिर से हिमालय की तहलटी की तरफ सरक जाएगी, जिसके कारण राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश जबकि पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी ही होगी। बुधवार को जोधपुर में न्यूनतम तापमान 29.2 व अधिकतम 38.9 डिग्री रहा। लोग दिनभर उमस भरी तपिश से हलकान रहे। शाम को घने काले बादल मंडराए जरुर लेकिन वे केवल छींटे गिराकर ही आगे बढ़ गए। शाम को लूणी कस्बे में जरुर झमाझम बरसात हुई।