चेस्ट की एक्सरसाइज करने के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज अगर कोई है, तो वह पुशअप्स है। इसको करने से नेचुरल आपकी चेस्ट फूलती है। पुशअप्स एक्सरसाइज करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद दोनों हाथों की हथेलियों को कंधे के पास जमीन पर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों के सहारे शरीर को ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। लेकिन ध्यान रहे कि इस एक्सरसाइज को करते समय आपकी चेस्ट जमीन पर टच न हो और न ही घुटने टच हो। नहीं तो आपकी एक्सरसाइज अधूरी मानी जाएगी। पुशअप्स करने से न सिर्फ चेस्ट बल्कि आपके कंधे, पीठ और बाकी मसल्स भी मजबूत होती हैं।