18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में बदला मौसम: हल्की बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता, सरसों की फसल पर संकट के बादल

अलवर जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम बिलकुल बदला हुआ है। सुबह से आसमान में घने बादल छा गए, तेज हवाएं चलीं, बिजली कड़की और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई बारिश (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिले में बुधवार सुबह से ही मौसम बिलकुल बदला हुआ है। सुबह से आसमान में घने बादल छा गए, तेज हवाएं चलीं, बिजली कड़की और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आमजन को सर्दी का अहसास हुआ, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।

पिनान क्षेत्र में सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल को लेकर किसान सतर्क हो गए और फसल को बचाने की जुगत में जुट गए। इसी तरह बहरोड़ क्षेत्र में भी हल्की बरसात दर्ज की गई, जिससे खेतों में रखी उपज के भीगने का खतरा बना रहा।

सकट क्षेत्र में अलसुबह हुई बारिश से खेत-खलिहानों में काटकर पटक रखी सरसों की फसल भीग गई। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता साफ नजर आई। तिजारा और हरसौली क्षेत्र में भी सुबह से हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

इस समय जिले में सरसों की फसल कटाई के अंतिम चरण में है। यदि बारिश के साथ ओलावृष्टि हो जाती है तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और वे आने वाले दिनों के मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।