8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2022: भारत द्वारा स्पोर्ट्स में हासिल की गई इस वर्ष की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियां

Independence Day 2022: 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको इस साल हासिल की गई स्पोर्ट्स में अब तक की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 min read
Google source verification
511.jpg

Independence Day 2022

Independence Day 2022: भारत इस साल 15 अगस्त 2022 पर अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। गौरतलब है कि 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी और भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। बता दें कि इस मौके पर पूरे देश में हर्षोल्लास का माहौल है और इस खास मौके पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं खेल के नजरिए से यह साल भारत के लिए काफी ज्यादा खास रहा है। हाल में ही खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया और 22 स्वर्ण पदक समेत कुल 61 मेडल अपने नाम किए।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों से खास मुलाकात कर देश को एक संदेश दिया कि अब खेलों का स्वर्णिम युग शुरू हो चुका है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस साल अब तक भारत द्वारा हासिल की गई 5 सबसे बड़ी स्पोर्ट्स उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे हैं

1) कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 पदक जीतना

हाल में ही संपन्न हुए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 22 स्वर्ण समेत कुल 61 पदक जीते और भारत अंकतालिका में चौथे स्थान पर रहा। 22 स्वर्ण के अलावा 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक की भारत की झोली में गिरे। यह भारत का कॉमन वेल्थ गेम्स इतिहास में चौथा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। हालांकि भारतीय टीम कुछ और मेडल जीत सकती थी लेकिन तकनीक और किस्मत भारतीय खिलाड़ियों के साथ नहीं थी। इस वजह से भारत कुछ और पदक हासिल करने से चूक गया। भारत का इन खेलों बेस्ट प्रदर्शन साल 2010 न्यू दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में आया था। उस साल भारत ने 38 स्वर्ण पदक समेत 101 पदक जीते थे और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था।

2) वेस्टइंडीज का उसी के घर में 3-0 से सफाया

हाल में ही संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था। यह वनडे इतिहास में पहली बार था जब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का वनडे में क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम ने शिखर धवन की कप्तानी में तीनों वनडे अपने नाम किए और वेस्टइंडीज को उसी के घर में हराने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें : 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में नीरज चोपड़ा समेत 32 ओलिंपिक एथलीट होंगे शामिल

3) 19 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर पदक

खेलों की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पिछले 19 सालों का सूखा भारत के टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सूबेदार नीरज चोपड़ा ने खत्म किया। उन्होंने हाल में ही अमेरिका में संपन्न हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए जैवलिन थ्रो में सिल्वर पदक अपने नाम किया था। बता दें कि भारत को यह पदक 19 साल बाद मिला। वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज से पहले अंजू बॉबी जार्ज ने साल 2003 में लांग जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

4) पहली बार थॉमस कप जीतना

भारत ने इस बार बैडमिंटन में इतिहास रचते हुए पहली बार थॉमस कप अपने नाम किया था। भारतीय पुरुष टीम ने थाईलैंड में संपन्न हुए थॉमस कप 2022 में 3-0 से फाइनल मैच में एकतरफा जीतकर नया इतिहास रचा था। बता दें कि भारत ने इस प्रतियोगिता में डिफेंडिंग चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर थॉमस कप अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर लगाया

5) 44वें चेस ओलंपियाड की मेजबानी

भारत को इस साल चेस के सबसे बड़े टूर्नामेंट चेस ओलंपियाड के 44वें सत्र की मेजबानी करने का मौका मिला था। भारत में चेस ओलंपियाड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, चेन्नई में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 188 ओपन और 162 महिला टीमों ने भाग लिया। दुनिया भर से 100 से अधिक देशों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, यह टूर्नामेंट 28 जुलाई 2022 से लेकर 10 अगस्त 2022 तक तमिलनाडु के चेन्नई शहर में आयोजित हुआ था।