7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीरज चोपड़ा के अलावा इन भारतीय खिलाड़ियों ने भी जीते हैं एथलेटिक्स में पदक

भारत के युवा एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए सिल्वर पदक अपने नाम किया है। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। आइए आपको कुछ और खिलाड़ियों के भी बारे में बताते हैं जिन्होंने एथलेटिक्स में भारत के लिए पदक जीते हैं

2 min read
Google source verification
Neeraj Chopra

Neeraj Chopra and Anju Bobby George

भारत के युवा जेवलिन एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा ने आज वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में इतिहास रच दिया है। वह इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप जैवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक हासिल किया है। वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही नीरज के नाम और विश्व की हर एक बड़ी प्रतियोगिता में पदक जीतने का रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक और अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी पदक अपने नाम कर लिया है। बता दें कि भारत के तरफ से एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ही नहीं बल्कि कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीते हैं। आइए आपको उन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं

1) Milkha Singh

हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह आते हैं। वह भारत के पहले ऐसे ट्रैक और फील्ड एथलीट थे जिन्होंने भारत के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। बता दें कि उन्होंने 1958 कार्डिफ राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। मिल्खा सिंह ने उस उस वक्त के महान धावक मैलकम स्पेंस को हराया था।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया अगर आज जीती तो पाकिस्तान को इस मामले में पीछे छोड़ देगी पीछे


2) Anju Bobby George

भारत के लिए एथलेटिक्स में अंजू बॉबी जार्ज ने भी पदक हासिल किया है। बता दें कि वह भारत की तरफ से वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी थी। गौरतलब है कि अंजू बॉबी जार्ज ने 2003 में पेरिस में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया था।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा के सिल्वर पदक जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई


3) Krishna Poonia

कृष्णा पूनिया ने भारत को एथलेटिक में मिल्खा सिंह के बाद 52 साल बाद पदक दिलाया था। गौरतलब है कि साल 2010 में पूनिया ने नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में डिस्कस थ्रो में भारत को गोल्ड मेडल जिताया था। इसके अलावा वह दो बार की ओलंपिक चैंपियन भी हैं और उन्हें पदम श्री और अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। वह वर्तमान में राजस्थान के सादुलपुर विधानसभा से विधायक हैं।