15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian Champions Trophy 2024: भारतीय टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रवाना, 14 सितंबर को पाकिस्तान से महामुकाबला

IND vs PAK Match: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का सामना ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान से 14 सितंबर को होगा, जिसपर पूरी दुनिया के फैंस की नजरें होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
ind VS pak hOCKEY mATCH

IND vs PAK Match: भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए मंगलवार को चीन के हुलुनबुइर के लिए रवाना हुई। पेरिस 2024 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अपना खिताब बचाने का प्रयास करेंगे। इस टूर्नामेंट में कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन भी शामिल हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 सितंबर को मेजबान चीन के खिलाफ करेगा। उसके बाद 9 सितंबर को जापान, 11 सितंबर को मलेशिया और 12 सितंबर को कोरिया से भिड़ेगा। 14 सितंबर को अंतिम पूल चरण मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

17 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल

पूल में शीर्ष चार टीमें 16 सितंबर को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद विजेता टीमें 17 सितंबर को फाइनल में भिड़ेंगी। चीन रवाना होने से पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, "पेरिस ओलंपिक के बाद हमें एक छोटा ब्रेक मिला। एक नई ऊर्जा और फ्रेश माइंड के साथ टीम एशिया में सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने वाले देशों से भिड़ने और अपनी क्षमता साबित करने के लिए तैयार है। पेरिस में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा। हमारा लक्ष्य उच्च स्तर की हॉकी खेलना और अपनी लय बरकरार रखना होगा।"

उप कप्तान विवेक सागर प्रसाद ने कहा, "इतनी कम उम्र में टीम का उप कप्तान बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हालांकि, एक तरह से हम सभी टीम में कप्तान और उप कप्तान हैं और पूरी टीम की जिम्मेदारियां साझा हैं। इस बार टीम में कुछ नए खिलाड़ी हैं, जिनमें अपार संभावनाएं हैं और जो प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं। हम अपने खिताब की रक्षा के लिए अपना हुनर दिखाने के लिए उत्सुक हैं। हम उनके लिए एक अनुकूल माहौल बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।"

ये भी पढ़ें: टेस्ट इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, घर में घुसकर 2-0 से पीटा