
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 10वां दिन है।
commonwealth games 2022 Day 10 schedule: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 10वां दिन है। भारत ने अबतक 40 पदक जीते हैं । इसमें 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल हैं। 10वें दिन यानी आज बॉक्सिंग में नीतू , अमित पंघाल और निकहत जरीन के पास गोल्ड जीतने का मौका। जबकि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत फ़ाइनल में जहां बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से गोल्ड मेडल के लिए फाइनल खेलेगी। महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड से ब्रॉन्ज मेडल मुक़ाबले में भिड़ेगी।
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
पुरुषों की ट्रिपल जंप फाइनल: अब्दुल्ला अबूबकर, एल्डोस पॉल, प्रवीण चित्रावल - 2:45 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: अमित, संदीप कुमार - 3:50 बजे
महिला भाला फेंक फाइनल: शिल्पा रानी, अन्नू रानी - 4:05 बजे
महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5:24 बजे
पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु - रात 12:10 बजे (सोमवार)
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल: रात 1 बजे (सोमवार)
बैडमिंटन:
महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधु - दोपहर 2:20 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल एक: लक्ष्य सेन - दोपहर 3:10 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल दो: किदांबी श्रीकांत - दोपहर 3:10 बजे
मुक्केबाजी:
महिला 48 किग्रा फाइनल: नीतू - दोपहर 3 बजे
पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल - दोपहर 3:15 बजे
महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल: निकहत जरीन - शाम 7 बजे
क्रिकेट:
महिला टी20 फाइनल: भारत - रात 10:30 बजे
हॉकी:
महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड - दोपहर 1:30 बजे
स्क्वॉश:
मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल - रात 10:30 बजे
टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस:
महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला - दोपहर 3:35 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और जी साथियान - शाम 6:15 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल 1: अचंत शरत कमल
पुरुष एकल सेमीफाइनल 2: जी साथियान
मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंत शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 12:15 बजे (सोमवार को)।
Updated on:
07 Aug 2022 10:28 am
Published on:
07 Aug 2022 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
