
कुश्ती के नियम
Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की इस बार खास टीम कुश्ती में गई है। इस खेल में गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से भारत को बहुत उम्मीदें हैं। कुश्ती देखने में फैंस को बहुत मजा आता है। इसमें पहलवानों की ताकत देखने को मिलती है। जब भी कोई बड़ा इवेंट होता है तो फिर कुश्ती के ऊपर सभी का ध्यान रहता है। कॉमनवेल्थ में भी भारत के पहलवानों का इतिहास बहुत ही शानदार रहा है। इस खेल के नियम कुछ अलग होते हैं। इसमें कई दांव-पेच भी लगाए जाते हैं। फैंस को इन नियमों और दांव पेचों के बारे में बहुत कम पता होगा। आइए हम आपको इस खेल से जुड़ी कुछ खास बातें और नियमों के बारे में बताते हैं।
कुश्ती के नियम क्या होते हैं?
अब कुश्ती पूरी तरह बदल गई है। अब मैट पर इस गेम को खेला जाता है। नियमों में भी बहुत बदलाव कर दिए गए है। मैच शुरू होने से दो घंटे पहले दोनों पहलवानों की जांच होती है और बाद में रेफरी द्वारा भी ये किया जाता है। इसके कुछ नियम है जिनके आधार पर ये खेला जाता है।
1) जब किसी पहलवान द्वारा सामने वाले को दांव लगाकर चित्त किया जाता है तो सामने वाले को एक अंक मिलता है।
2) 5 सेकंड से अधिक अगर अपने दुश्मन को कोई घेर लेता है तो फिर एक अंक मिलता है। कुछ अंक पेनाल्टी के कारण काट भी लिए जाते हैं। कुछ में फाउल भी दिया जाता है। कई पहलवान अगर दुश्मने के पैर में चढ़ जाए तो ये फाउल कहा जाता है। मुंह के हिस्से को छूने में भी फाउल होता है।
3) कुश्ती में अपने दुश्मन का गला दबाना, कपड़े खींचना, बालों को खींचना, गुप्तांगों पर प्रहार करना मना है। इसके अलावा कोई खराब दांव लगाना भी गलत है। इन सभी चीजों को फाउल माना जाता है। शुरूआत में रेफरी द्वारा चेतावनी दी जाती है लेकिन बाद में काशन दिया जाता है।
4) कोई अनुशासनहीनता करे, नियमों का पालन ना करे, नियम को तोड़ दे, रेफरी से बहस कर दे, इन सभी चीजों में काशन दिया जाता है। काशन का मतलब है कि उस रेसलर की हार हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग खेल के नियम, खेलने का तरीका और इससे जुड़ी जानकारी
इस खेल में अंक कैसे दिए जाते हैं?
1) दुश्मन को पूरी तरह धराशाई करने पर चार अंक दिए जाते हैं।
2) 12 अंक से अधिक के फासले पर विजेता को चार और दूसरे पहलवान को शून्य अंक दिए जाते हैं।
3) 8 से 11 के बीच के फासले पर विजेता को 3.5 और हारने वाले को 1.5 अंक मिलते हैं।
4) 0 से 7 अंक के फासले पर विजेता को 3 और हारने वाले को 1 अंक मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- CWG 2022 : गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू की जीत की गूंज हॉलीवुड तक
Updated on:
05 Aug 2022 10:47 pm
Published on:
05 Aug 2022 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
