17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022 : गोल्ड मेडलिस्ट मीराबाई चानू की जीत की गूंज हॉलीवुड तक, सुपरहीरो थॉर भी हुए फैन

मीराबाई चानू ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। वेटलिफ्टर चानू ने इस बार कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। खैर अब उन्हें हॉलीवुड से भी बधाई मिल रही है। हॉलीवुड के सबसे बड़े हीरो ने उन्हें ट्विटर के जरिए बधाई संदेश भेजा है।

2 min read
Google source verification
CWG 2022 mirabai chanu gold medal thor chris hemsworth congrats

मीराबाई चानू ने किया कमाल

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का नाम इस समय सभी की जुबान पर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल दिलाया। पूरे भारत के लिए गर्व का पल था। चानू की इस जीत का जश्न पूरे भारत ने मनाया। देशभर से चानू को बधाई मिली और अब तो हॉलीवुड में भी उनका जलवा दिख रहा है। हॉलीवुड के सबसे बड़े हीरो क्रिस हेम्सवर्थ ने चानू को इस जीत पर बधाई दी। आपको बता दें एवेंजर्स में सुपरहीरो थॉर का किरदार क्रिस हेम्सवर्थ ने निभाया था। क्रिस ने ट्विटर के जरिए चानू के लिए दिल छू देने वाली बात लिखी। चानू की नजर भी उनके इस ट्वीट पर गई और उन्होंने तुरंत ही क्रिस को खास जवाब दे दिया।


मीराबाई चानू को मिली बधाई

क्रिस हेम्सवर्थ ने ट्विटर पर चानू को लेकर कहा, वो योग्य है! बधाई हो, सैखोम, आप लैजेंड हो। इस तारीफ के बाद तो चानू भी काफी खुश हो गई और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए लिखा,आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। हमेशा आपको देखना पसंद करती हूं।

दरअसल ये सब एक फैन की वजह से हुआ। इस फैन ने क्रिस को टैग करते हुए लिखा , थॉर के लिए अपना हथौड़ा छोड़ने का समय आ गया है। इसी ट्वीट का जवाब देते हुए क्रिस ने चानू को बधाई दी। फैंस ने भी इसके बाद मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए थे।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2022 के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक, मुकाबले रोककर स्टेडियम कराया गया खाली

मीराबाई चानू ने कायम किया रिकॉर्ड

आपको बता दें मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए इस बार गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए ये पहला गोल्ड था। चानू ने स्नैच में इस बार रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। चानू ने कुल 201 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 113 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड हासिल कर लिया। ये बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन चानू ने दिखाया था।

यह भी पढ़ें- CWG 2022: मैच के दौरान हॉकी स्टिक लगने पर हाथापाई पर उतरे खिलाड़ी