17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Commonwealth Games 2022 के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक, मुकाबले रोककर स्टेडियम कराया गया खाली

Commonwealth Games 2022 में कुश्ती के मुकाबले सिक्योरिटी में चूक के कारण कुछ देर के लिए रोक दिए गए है। थोड़ा बहुत अफरा तफरी का माहौल भी स्टेडियम में देखने को मिला। कुश्ती के मुकाबलों में भी अब देरी होगी। पढ़िए ऐसा किस वजह से हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Commonwealth Games 2022 security breach wrestling venue vacated cwg

सुरक्षा में हुई चूक

commonwealth games 2022 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।आपको बता दें बर्मिंघम में सुरक्षा में चूक के चलते कुश्ती के मुकाबले रोक दिए गए हैं। इस दौरान पूरा स्टेडियम भी खाली करा दिया गया है। लोगों में थोड़ा खौफ जैसा भी फैल गया है। सिक्योरिटी अब फैंस को शांत कराने में जुटी हुई है। अब कुश्ती के फाइनल मुकाबले भी देरी से होंगे। पहले दौर में भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया जीत हासिल कर चुके हैं। दोनों पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय समयानुसार अब शाम 5.15 बजे से मुकाबले फिर से शुरू किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- CWG 2022: मैच के दौरान हॉकी स्टिक लगने पर हाथापाई पर उतरे खिलाड़ी


दरअसल इस दौरान यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट किया कि हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए खेलों को रोक रहे हैं। अनुमति मिलने के बाद फिर से खेले शुरू होंगे। मौजूदा जानकारी के अनुसार छत में लगे स्पीकर गिरने की वजह से कुश्ती के मैच रोक दिए गए थे। ये बड़ी वजह इस समय सामने आई है। खैर CWG में इस बार सिक्योरिटी बहुत ही टाइट की गई है। कई नियम स्टेडियम में आने वाले फैंस के लिए बनाए गए है।

CWG 2022 में अभी तक भारत के पदक विजेता

6 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पैरा-पावरलिफ्टिंग)

7 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर

7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

यह भी पढ़ें- CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर जीत रचा इतिहास