4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग खेल के नियम, खेलने का तरीका और इससे जुड़ी जानकारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वेटलिफ्टिंग गेम की काफी चर्चा हो रही है क्योंकि भारत ने कई मेडल इसमें जीत लिए है।वेटलिफ्टिंग का नाम सब सुन रहे हैं लेकिन बहुत कम लोगों को इस गेम के नियमों के बारे में जानकारी होगी। हम इस आर्टिकल के जरिए आपको वेटलिफ्टिंग के नियम और प्वाइंट्स के बारे में बताएंगे।

2 min read
Google source verification
commonwealth games 2022 what is weightlifting rules and point system

वेटलिफ्टिंग के बारे में जानकारी

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की इस बार एक अनुभवी खास टीम वेटलिफ्टिंग में गई है। इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन अभी तक किया है। सबसे ज्यादा मेडल भारत को अभी तक वेटलिफ्टिंग में ही मिले हैं। ये सिलसिला अभी भी जारी है। लोगों ने वेटलिफ्टिंग का नाम तो सुना होगा लेकिन इसके बारे में जानकारी बहुत कम होगी। पूरे भारत देश में इस गेम की चर्चा इस समय चल रही है। 3 मेडल भी इस गेम में भारत को मिल चुके हैं। इस खेल में कई ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है। आइए हम आपको इस खेल से जुड़ी कुछ खास बातें और नियमों के बारे में बताते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेटलिफ्टिंग में हमेशा खिलाड़ी की ताकत देखी जाती है। इस गेम मेंं कोई भी टीम नहीं होती है और हर खिलाड़ी को अकेले ही प्रदर्शन करना होता है। वजन के हिसाब से खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्गो में बांटा जाता है। इस खेल में ताकत के साथ-साथ स्किल का भी बहुत बड़ा योगदान होता है।

वजन की कैटेगरी के बारे में जानकारी

पुरुष वर्ग – 61, 67, 73, 81, 96,109,109 किलोग्राम

महिला वर्ग – 49, 55, 59, 64, 76, 87, 87 किलोग्राम


वेटलिफ्टिंग के नियम और स्कोर के बारे में जानकारी

आपको बता दें कि इस गेम में हमेशा दो राउंड होते हैं। एक स्नैच और दूसरे को क्लीन एंड जर्क कहा जाता है। ये दोनों नाम आप आजकल बहुत सुन रहे होंगे। इन दोनों की राउंड में वजह उठाना पड़ता है। जो खिलाड़ी जिस हिसाब से वजन उठाया है उसके अनुसार स्कोर बनता है। दोनों राउंड में जिस खिलाड़ी का स्कोर सबसे ज्यादा होता है उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है। एक बात और है कि हर राउंड में खिलाड़ी अपने अनुसार ही वजन को उठाते हैं।


स्नैच क्या होता है?

वेटलिफ्टिंग में पहला राउंड हमेशा स्नैच का होता है। ये राउंड बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस राउंड में खिलाड़ी को एक झटके में वजन उठाना पड़ता है। खिलाड़ी को इस दौरान ये ध्यान देना होता है कि शरीर का कोई अंग जमीन को ना छुए। इसमें लिफ्टर को एक बार में वजन को सिर के ऊपर ले जाना होता है। इसमें हर खिलाड़ी को तीन मौके दिए जाते हैं। जो सबसे अच्छा स्कोर करता है उसे फाइनल में रखा जाता है।

यह भी पढ़ें- CWG 2022: लवप्रीत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 355 किलो वजन उठा जीता ब्रॉन्ज मेडल

क्लीन एंड जर्क क्या होता है?

ये दूसरा राउंड होता है। पहले राउंड की तरह इसमें भी खिलाड़ी को 3 मौके मिलते हैं। पहले मौके में वजन को कंधे तक ले जाना होता है। इस दौरान खिलाड़ी के पांव मुड़े हुए नहीं होने चाहिए। वजह को कंधे पर रखा जा सकता है। दूसरे मौके में वजन को ऊपर ले जाना होता है लेकिन वो तब तक ऊपर ही रखना होता है जब तक रेफरी इशारा ना कर दे। तीसरे मौके में भी ऐसा ही होता है। ध्यान देने वाली बात है जो स्नैच में क्वालीफाई होता है उसे ही क्लीन एंड जर्क में मौका मिलता है।

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2022: लॉन बाउल्स के खेल को खेलने का तरीका, नियम और इससे जुड़ी हर जानकारी