6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022: जानें कौन हैं गुरुराज पुजारी, जिन्होंने भारत को दिलाया दूसरा पदक

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में वेटलिफ्टिंग में गुरूराज पुजारी ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है,जानें कौन हैं गुरुराज पुजारी

2 min read
Google source verification
gururaja_poojari.jpg

Gururaj Poojari

Gururaja Poojari, CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में वेटलिफ्टिंग में गुरूराज पुजारी ने भारत को दूसरा पदक दिला दिया है। उन्होंने 61 किलो वर्ग में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इससे पहले 61 किलो वर्ग में वेटलिफ्टिंग में फाइनल में पहुंचने के बाद भारत के गुरुराज पुजारी तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा पदक जीता दिया है। इससे पहले संकेत सरगर ने सिल्वर पदक जीत लिया था। 61 किलो वर्ग में कनाडा के यूरी सीमार्ड ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है, उन्होंने पुजारी से 1 किलो ज्यादा क्लीन एंड जर्क (269) उठाया।

बता दें कि गुरुराज का जन्म 15 अगस्त 1992 को कुंडापुरा में हुआ था, वह कर्नाटक के उडुपी डिस्ट्रिक्ट के निवासी हैं, साथ ही उनकी उम्र 29 साल हैं। उनका पूरा नाम की पी गुरुराज पुजारी है। साल 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने 56 किलो वर्ग में भारत को सिल्वर पदक दिलाया था और अब बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को दूसरी बार इस साल पदक उन्होंने दिला दिया है। बता दें कि उन्होंने अपने वेटलिफ्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी, लेकिन उसके बाद अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने वेटलिफ्टिंग की बजाय पावरलिफ्टिंग पर ध्यान देना शुरू किया।

यह भी पढ़ें : सुनील छेत्री ने खोला विराट कोहली के बूढ़े ना होने का राज, पढ़ें पूरी खबर

आज गुरुराज ने राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर भारत का मान विश्वभर में बढ़ा दिया है। भारत का आज यह दूसरा पदक है, गुरु राज से पहले संकेत सरगर भी भारत को सिल्वर पदक वेटलिफ्टिंग में दिला चुके हैं। बता दें कि भारत की तरफ से इस बार 210 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जो 15 अलग-अलग खेलों में पदक जीतने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। भारत अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 2 पदक जीत चुका है जिसमें 1 सिल्वर और एक कांस्य पदक शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग