
नई दिल्ली। 12 मार्च को इंडिया और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया था। जिसमें इंडिया ने श्रीलंका को शानदार 6 विकेट से हरा दिया था। इंडिया ने न सिर्फ इस मैच में अपना बदला लिया था बल्कि एक शानदार जीत भी दर्ज की थी। इसी दौरान पाकिस्तान में रहते हुए सानिया मिर्जा भी मैच देख रही थी। सानिया ने अपने बेडरूम से एक फोटो क्लिक की और ट्विटर पर शेयर कर दी। साथ में फोटो के साथ एक कैप्शन भी दिया जिसमें सानिया ने लिखा था कि “कॉम ऑन बॉयज! इस घर में सिर्फ स्पोर्ट्स ही देखा जाता है।” अब जैसे ही सानिया ने इस फोटो को शेयर की लोगों ने सानिया के उस ट्वीट पर कमेंट करने शुरू कर दिए। कई लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया। वह इसलिए क्योंकि शेयर की गई फोटो में "s&m love s&m" लिखा था। इसके अलावा टीवी की स्क्रीन पर सुरेश रैना दिखाई दे रहे थे। लोगों ने इस फोटो को काफी ट्रोल किया। हालांकि ये पहली बार नहीं था कि सानिया मिर्जा को ट्रोल या फिर उनका मजाक बनाया गया हो। इससे पहले भी कई बार लोग सानिया मिर्जा को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर चुके हैं।
बता दें कि इस मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को हराया था। वहीं इससे पहले श्रीलंका ने सीरीज के पहले ही मैच में भारत को हरा दिया था। 12 मार्च को खेले गए निदहास ट्रॉफी का ये चौथा मैच था। इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने शानदार बॉलिंग का परिचय देते हुए 4 ओवर में केवल 27 रन दिए थे। जिसके बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया था। बता दें कि उससे पहले शार्दुल ने ही पहले मैच में एक ही ओवर में 27 रन दे दिए थे। जिसकी वजह से भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
Published on:
14 Mar 2018 04:56 pm
