13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीरज चोपड़ा को हराने वाले वर्ल्ड चैम्पियन एथलीट से पार्टी में हुई जमकर मारपीट, अधमरा कर बोट से नीचे फेंका

ग्रेनेडा ओलंपिक समिति के मुताबिक, 'नाव का मालिक त्रिनिदाद के व्यापार मंत्री का बेटा है। पीटर्स पर हमला करने वाले लोग देश के नागरिक नहीं थे और एथलीट को जानलेवा चोट नहीं आई है। उन्हें मार कर बोट से बाहर फेंक दिया गया था।'

2 min read
Google source verification
jav.png

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत के नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ने वाले ग्रेनाडा के दो बार के वर्ल्ड चैंपियन जैवलिन थ्रोअर एंडरसन पीटर्स के मारपीट का मामला सामने आया है। कैरेबियन नेशनल डेली के मुताबिक यह घटना हरबर बोट पर हुई है। जहां एंडरसन पीटर्स पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने घटना के बाद बोट के चालक दल के कई सदस्यों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ कर रही है।

एंडरसन पीटर्स हरबर बोट पर पार्टी कर रहे थे। तभी किसी वजह से उनका झगड़ा हो गया और कुछ लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कैरेबियन एसोसिएशन ऑफ नेशनल ओलंपिक कमेटी (CANOC) के अध्यक्ष ब्रायन लुईस के मुताबिक, 'ग्रेनेडा और कैरेबियाई स्पोर्ट्स के हीरो एंडरसन पीटर्स से जुड़े विवाद के वीडियो में जो कुछ भी देखने को मिला उसपर मेरे पास खेद और निराशा व्यक्त करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं है।'

ग्रेनेडा ओलंपिक समिति के मुताबिक, 'नाव का मालिक त्रिनिदाद के व्यापार मंत्री का बेटा है। पीटर्स पर हमला करने वाले लोग देश के नागरिक नहीं थे और एथलीट को जानलेवा चोट नहीं आई है। उन्हें मार कर बोट से बाहर फेंक दिया गया था।'

यह भी पढ़ें- 'हरी पिच देखते ही बिरियानी खाकर आते हैं', जानें किसके लिए रोहित शर्मा ने कही ये बात

बयान में आगे कहा, 'ग्रेनेडा ओलंपिक समिति इन बर्बरता की निंदा करती है और चाहती है कि अपराधियों के खिलाफ संबंधित अधिकारी कार्रवाई करें। इस घटना में खिलाड़ी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। हम उनको चोट से उबरने में समर्थन देने के लिए तैयार हैं और मामले के शीघ्र समाधान की आशा करते हैं।

एंडरसन पीटर्स कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर मंगलवार को ही ग्रेनेडा लौटे थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में 88.64 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 90.18 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें- चेतेश्वर पुजारा की आतिशी बल्लेबाज, एक ओवर में 22 रन जड़ते हुए लगाया तूफानी शतक

इससे पहले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पीटर्स के 90.54 मीटर भाला फेंक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस इवैंट में नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे थे। नीरज चोपड़ा का 88.13 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर सिल्वर जीता था।