Asian Para Archery Championships: चीन के बीजिंग में आयोजित एशियन पैरा आर्चरी चैंपियनशिप में रविवार को पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत को पदक दिलाया। उन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा के फाइनल में थाईलैंड के हनरेउचाई नेत्सिरी को 7-1 (28-24, 30-28, 26-26, 30-28) से हराकर गोल्ड जीता। हालांकि इस प्रतियोगिता में हरविंदर सिंह का यह दूसरा स्वर्ण पदक है।