13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्वार्टरफाइनल की जंग आज, कोच बोले- टीम पर जीतने का दबाव

Hockey World Cup 2023 : भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण हॉकी विश्व कप में आज रविवार को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, ताकि क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की जा सके। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि टीम पर जीतने का दबाव है।

2 min read
Google source verification
hockey-world-cup-2023-new-zealand-challenge-in-front-of-india-in-do-or-die-match.jpg

भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्वार्टरफाइनल की जंग आज, कोच बोले- टीम पर जीतने का दबाव।

hockey world cup 2023 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज क्वार्टरफाइनल पहुंचने के लिए जंग होगी। अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत हॉकी विश्व कप में आज रविवार को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा, ताकि क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की जा सके। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होगा। हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी तो जीतने पर क्वार्टरफाइनल का टिकट मिलेगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि टीम पर जीतने का दबाव है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच काफी मुश्किल होगा, क्योंकि उनके पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है। बता दें कि हार्दिक भारतीय मिडफील्ड की जान रहे हैं। हालांकि रीड का कहना है कि वेल्स के खिलाफ मैच में निराशाजनक प्रदर्शन का कारण हार्दिक की अनुपस्थिति नहीं था।

बता दें कि भारतीय टीम ने ग्रुप मैच में अपना अभियान स्पेन के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ शुरू किया था। इसके बाद 5वीं रैंकिंग की इंग्लैंड के साथ गोलरहित ड्रा खेला था और आखिरी मैच में वेल्स को 4-2 से हराया था। भारत के पूल डी में इंग्लैंड के बराबर सात अंक रहे, लेकिन गोल औसत में पिछड़कर वह दूसरे स्थान पर रहा। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा। उसे मलेशिया से 2-3 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा। वे नीदरलैंड्स से भी 0-4 से हारे। न्यूजीलैंड ने 5 गोल किए और 8 खाए। उसकी एक जीत चिली के खिलाफ आयी थी।

पूल डी में अपराजित रही टीम इंडिया

भारत को भी गोल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उसने तीन मैचों में छह गोल किए तो वेल्स के खिलाफ लगातार दबाव में दो मिनट में दो गोल खाए। भारतीय टीम पूल डी में अपराजित रही, लेकिन उसका प्रदर्शन स्तर के अनुरूप नहीं था। वर्षों से डिफेंस भारत की एक कमजोर कड़ी रहा है, लेकिन आक्रामक और हमलावर शैली की हॉकी खेलकर वह इसकी भरपाई करता रहा है।

यह भी पढ़े - भारत से वनडे सीरीज हारने के बाद टूट गए न्यूजीलैंड के कप्तान, गिनाए हार के कारण

वर्ल्ड कप में भारत का प्रदर्शन

भारतीयों ने सर्कल में 76 बार प्रवेश किया है, लेकिन गोल पर 37 शॉट ही ले पाए हैं, जिसमें से सिर्फ छह गोल ही हो पाए हैं। भारत ने 16 पेनल्टी कार्नर हासिल किए हैं, लेकिन तीन को गोल में बदल पाए हैं। डिफेंस में भारत ने थोड़ा अच्छा किया है। तीन मैचों में उन्होंने 56 ब्लॉक किए हैं और 26 टैकल किए हैं, जो इस लिस्ट में उन्हें निचले हिस्से में रखता है।

भारतीय मिडफील्ड की जान रहे हार्दिक

भारत को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिडफील्डर हार्दिक सिंह के बिना ही खेलना होगा। हार्दिक सिंह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए गए हैं। यह चोट उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच के अंत में लगी थी। हार्दिक भारतीय मिडफील्ड की जान रहे हैं। हालांकि कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि वेल्स के खिलाफ मैच में निराशाजनक प्रदर्शन का कारण हार्दिक की अनुपस्थिति नहीं था। हार्दिक के स्थान पर टीम में राजकुमार को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े - क्वार्टर फाइनल के लिए क्रॉसओवर में खेलेंगी आठ टीमें, देखें पूरा शेड्यूल