IND vs NZ 2nd ODI : भारत वनडे सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम काफी दुखी हैं। रायपुर में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सस्ते में समेटकर 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। कप्तान रोहित शर्मा समेत पूरा भारतीय खेमा जहां जीत की खुशियां मना रहा है, वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी का सामना करने में हम लगातार दूसरी बार असफल रहे हैं। इसी वजह से न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में हारा है।