
T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी। (Photo- IANS)
ICC Cricket World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप और पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है, लेकिन टीमों की संख्या में कोई इजाफा नहीं किया है। नए फॉर्मेट के तहत, पुरुषों के ODI वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन टूर्नामेंट अब तीन चरणों में खेला जाएगा। शुरुआती दो चरणों के बाद, क्वालिफाई करने वाली सात टीमें 'सुपर 7' राउंड में मुकाबला करेंगी, जिसमें से टॉप चार टीमें सेमी फाइनल में पहुंचेंगी।
इसके अलावा, ICC ने पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप के दूसरे चरण का विस्तार करने का फैसला किया है, जिसमें आठ टीमों वाले 'सुपर 8' की जगह 10 टीमों वाला 'सुपर 10' चरण होगा। नए फॉर्मेट में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें सेमी फाइनल में जगह पक्की करने के लिए एलिमिनेटर मैच खेलेंगी। ICC ने कहा कि यह फैसला 2026 T20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट और उभरती हुई टीमों के बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
| चरण | पुराना फॉर्मेट | नया फॉर्मेट |
|---|---|---|
| ग्रुप स्टेज | 5-5 टीमों के 4 ग्रुप | 4-4 टीमों के 5 ग्रुप |
| दूसरे चरण में पहुंचने वाली टीमें | 8 | 10 |
| दूसरा चरण | सुपर-8 | सुपर-10 |
| दूसरे चरण के मैच | 12 | 20 |
| सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें | हर ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें | हर ग्रुप की शीर्ष टीम |
| अतिरिक्त नॉकआउट चरण | नहीं | हां (एलिमिनेटर) |
| कुल टीमें | 20 | 20 |
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एडिनबर्ग में आयोजित वार्षिक जनरल मीटिंग में मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप और मेन्स T20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में महत्वपूर्ण बदलावों को अपनी मंजूरी दे दी है। ये बदलाव वनडे वर्ल्ड कप 2027 और टी20 वर्ल्ड कप 2028 से प्रभावी होंगे। आईसीसी बोर्ड की बैठक में एसोसिएट देशों के तीन प्रतिनिधि भी शामिल हुए। उन्होंने मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप और मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट से जुड़ी चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी से मिली सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी है।
बताया जा रहा है कि आईसीसी ये अहम बदलाव मेगा इवेंट्स को ज्यादा दिलचस्प और रोमांचक बनाने के साथ कॉम्पिटिटिव स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने के लिए किए हैं। ताकि दोनों इवेंट्स के कॉम्पिटिटिव स्ट्रक्चर को मजबूत हो सके और इसके साथ ही एथलीट्स और फैंस को टूर्नामेंट का बेहतर अनुभव मिल सके।
Updated on:
15 Jul 2026 06:19 pm
Published on:
15 Jul 2026 03:46 pm
