31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Kabaddi Championship में भारत के सामने जापान ने टेके घुटने, एकतरफा जीत दर्ज की

Asian Kabaddi Championship IND vs JAP : एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के मुकाबले में भारत ने जापान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 62 अंक बनाए, जबकि जापान की टीम महज 17 अंक ही बना सकी। इस तरह भारत ने 45 अंकों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Jun 2023, 2:48 PM IST

india-beats-japan-in-asian-kabaddi-championship-2023.jpg

Asian Kabaddi Championship में भारत के सामने जापान ने टेके घुटने।

Asian Kabaddi Championship IND vs JAP : एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के तहत आज बुधवार को भारत और जापान के बीच खेला गया। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मैच में मजबूत पकड़ बनाकर रखी, जो अंत तक जारी रही और टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जापान की टीम को पटकनी देकर जीत अपने नाम की। मैच के समय की समाप्ति पर भारतीय टीम का स्कोर 62 रहा और जापान की टीम महज 17 अंक ही बना सकी। इस तरह भारत ने 45 अंकों के बड़े अंतर से ये मुकाबला जीत लिया है।


भारतीय टीम की ओर से पहला अंक पवन सेहरावत ने बनाया। खाता खुलने के बाद तो भारत के खिलाडि़यों ने अंकों की बाढ़ ला दी। जब जापान ने अपना पहला अंक बनाया, उस समय भारत के 18 अंक थे। पहले हाफ की समाप्ति पर भारतीय टीम का स्‍कोर 32 अंक था तो जापान की टीम महज 6 अंक पर ही सिमट गई। इस तरह भारत ने पहले हाफ में 26 अंकों की बढ़त हासिल की।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया का ऐलान, वेस्ट इंडीज के बाद होंगे मुकाबले, जानें पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम ने दूसरे हाफ के 13वें मिनट में अपना स्कोर को 50 तक पहुंचा दिया। जबकि इस समय जापान की टीम महज 12 अंक तक ही पहुंच सकी थी। इतना ही नहीं दूसरे हाफ के शुरुआती 5 मिनट में भारत ने जापान को ऑलआउट भी किया। मैच की समाप्ति पर भारत का स्कोर 62 अंक था। वहीं जापान जापान 17 अंक ही हासिल कर सका।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कप्‍तान रोहित शर्मा का पहला बयान आया सामने

बड़ी खबरें

View All

खेल