
भारतीय टीम को सफलता
इंडोनेशिया के जाकार्ता में इस समय हॉकी का एशिया कप खेला जा रहा है। भारत का लीग स्टेज का आखिरी मैच इंडोनेशिया के साथ था। भारतीय टीम ने इंडोनेशियाई टीम के खिलाफ असंभव काम को संभव करते 16-0 से मात दी। भारतीय टीम ने अब सुपर-4 में जगह बना ली है। हॉकी फैंस के लिए बहुत अच्छी खबर है।
भारत ने बड़ी जीत हासिल की
दरअसल भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ का सामना करना पड़ा, जबकि जापान के खिलाफ उसे 5-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते सुपर-4 में पहुंचने के लिये इंडोनेशिया के खिलाफ 15 गोल के अंतर से जीत हासिल करनी थी। भारतीय टीम ने ये काम कर दिखाया। भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराकर ना सिर्फ गोल के अंतर से बल्कि सबसे ज्यादा गोल के मामले में भी पाकिस्तान को पछाड़ दिया। भारत ने पाकिस्तान का भी सफाया कर दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पूल-ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
ये भी पढ़ें- 3 दिग्गज खिलाड़ी जो Sex Scandal में फंस चुके हैं, इनकी वजह से क्रिकेट जगत हुआ था शर्मसार
पाकिस्तान को लगा झटका
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को डबल झटका दिया है। एशिया कप से पाकिस्तान बाहर हो गई और अब अगले साल भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्डकप से भी उसे बाहर कर दिया है। एशिया कप 2022 में टॉप-3 पर रहने वाली टीमों को हॉकी वर्ल्डकप के लिये क्वालिफाई माना जाता लेकिन भारत के सुपर-4 में पहुंचते ही जापान, मलेशिया और साउथ कोरिया की टीम क्वालिफाई कर गई हैं।
Published on:
26 May 2022 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
