11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुक़ाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हुए

हार्दिक सिंह पूल डी में भारत के पहले दो मैचों में मिडफील्ड में लाइववायर थे और 15 जनवरी को इंग्लैंड के साथ संघर्ष के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा था। यह चोट काफी गंभीर थी जिसके चकते उन्हें वेल्स के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था। लेकिन आकलन के बाद, हार्दिक को अब टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
hardik_singh.png

hockey world cup 2023 ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले खत्म हो गए हैं और अब नॉकआउट मुक़ाबले शुरू होने वाले हैं। भारत जल्द न्यूजीलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर मैच खेलेगा। इससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।

हार्दिक सिंह पूल डी में भारत के पहले दो मैचों में मिडफील्ड में लाइववायर थे और 15 जनवरी को इंग्लैंड के साथ संघर्ष के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा था। यह चोट काफी गंभीर थी जिसके चकते उन्हें वेल्स के खिलाफ मैच में आराम दिया गया था। लेकिन आकलन के बाद, हार्दिक को अब टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। यह पुष्टि हॉकी इंडिया ने शनिवार को की है।

हॉकी इंडिया ने यह भी बताया कि हार्दिक की जगह वैकल्पिक खिलाड़ी राज कुमार पाल लेंगे। मुख्य कोच ग्राहम रीड ने टीम प्रबंधन के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, 'रविवार के मैच बनाम न्यूजीलैंड और उसके बाद के विश्व कप मैचों के लिए हार्दिक सिंह को भारतीय टीम में शामिल करने का मुश्किल फैसला हमें रातोंरात लेना पड़ा।'

हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने पूल-डी में दूसरे पायदान पर रही थी। टॉप पॉजिशन हासिल नहीं कर पाने के कारण उसे डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं मिल सकी। ऐसे में अब उसके पास क्रॉसओवर मुकाबले के जरिए अंतिम-आठ में पहुंचने का मौका होगा। भारतीय टीम 22 जनवरी को शाम 7 बजे पूल-सी में तीसरे पायदान पर रही न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मुकाबला खेलेगी। यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग