script

CWG 2022: 16 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Aug 07, 2022 03:10:55 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

Birmingham commonwealth games 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 16 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीता है। भारत ने 2006 के बाद अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट 2-1 से हरा कॉमनवेल्थ मेडल अपने नाम किया।

bir_1.png
Commonwealth games 2022 IND vs NZ women Hockey: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 10वे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में न्यूजीलैंड को हरा इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से हरा दिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला टीम का इतिहास –
भारत ने 16 साल बाद भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीता है। भारतीय महिला टीम ने 2006 के बाद अब कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम किया है। 2022 में मैनचेस्टर में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने फाइनल मुक़ाबले में न्यूजीलैंड को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा मेलबॉर्न में खेले गए 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। तब भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

मैच का हाल –
इस मैच में भारतीय महिला टीम एन बेहतरीन शुरुआत की और न्यूजीलैंड को पहले मिनट से टक्कर दी। भारत ने पहले ही मिनट में गोल के लिए प्रयास किया। लेकिन गोल नहीं कर पाई। 10वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। यह मुकाबले में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन अटैक था। पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें

गोल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी महिला क्रिकेट टीम, बॉक्सिंग में आज आ सकते हैं तीन स्वर्ण



दूसरा क्वार्टर –
दूसरा क्वार्ट में फिर दोनों टीमों में कांटे की टक्कर दिखी। न्यूजीलैंड ने 27वें मिनट में अटैक किया, लेकिन टीम को गोल नहीं मिला। भारत की सलिमा टेटे ने 29वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। शर्मिला गोलपोस्ट के करीब आसान गोल नहीं कर सकीं, लेकिन सलिमा उनके करीब थीं और उन्होंने गोल दाग दिया। इस गोल के साथ भारत ने दूसरा क्वार्ट 1-0 की बढ़त के साथ खत्म किया।

तीसरे क्वार्टर का हाल –
इस क्वार्टर में कीवी खिलाड़ियों ने ज़ोर लगाया और गोल दागकर 1-1 से बराबरी कर ली। लेकिन तभी भारत ने रिव्यू लिया और भारत का यह फैसला सही साबित हुआ और न्यूजीलैंड को गोल को खारिज कर दिया गया। इसके बाद भारत ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया और इस क्वार्टर में भी एक भी गोल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें

रवि दहिया ने कुश्ती में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, 10-0 से दुश्मन को किया धराशाई

चौथा क्वार्टर –
न्यूजीलैंड ने आखिरी क्वार्टर में एक के बाद एक अटैक किए और भारत को बैकफुट पर डाल दिया। भारत को 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर टीम गोल नहीं कर पाई। दो मिनट बाद भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले और दोनों बार टीम गोल करने में नाकाम रही। भारतीय खिलाड़ी की गलती से न्यूजीलैंड को आखिरी मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और ओलिविया मैरी ने गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया।

भारतीय टीम का सफर-

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने पहले मैच से शानदार प्रदर्शन किया था। महिला टीम ने पहले ग्रुप मैच में घाना को 5-0 से हराया था। इसके बाद वेल्स को 3-1 से रौंदा था। हालांकि मेजबान इंग्लैंड के हाथों टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद बेहतरीन वापसी करते हुए भारत ने कनाडा को 3-2 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन

सालप्रदर्शन
1998
चौथा स्थान
2002पहला स्थान
2006दूसरा स्थान
2010पांचवां स्थान
2014पांचवां स्थान
2018चौथा स्थान

ट्रेंडिंग वीडियो