10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025 Mega Auction: रोहित-ईशान की होगी छुट्टी, ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी मुंबई?

IPL 2025, MI Probable Retention: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें 3 या 5 खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। BCCI जल्द ही रिटेंशन की सीमा का ऐलान कर सकता है।

2 min read
Google source verification
IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025, MI Probable Retention: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले एक बार फिर सभी टीमों की तस्वीर बदलने वाली है। दिसंबर में होने वाले आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी ने अपने फेवरेट खिलाड़ियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी होगी। आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस पर इस साल दुनिया की नजर होने वाली है क्योंकि रोहित शर्मा से कप्तानी लिए जाने के बाद ऐसा उम्मीद की जा रही है कि मुंबई इंडियंस के साथ उनका सफर आगे नहीं बढ़ पाएगा। अगर ऐसा होता है तो सवाल ये है कि मुंबई इंडियंस किन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। हालांकि रिटेंशन को लेकर भी बड़ी अपडेट आ सकती है और ऐसी संभावना है कि अब ऑक्शन में टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इससे पहले सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया जा सकता था।

इन 5 खिलाड़ियों पर होगी मुंबई की नजर

अगर रिटेंशन की सीमा बढ़ी और मुंबई इंडियंस को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करना पड़ा तो वह हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्याकुमार यादव, रोमारियो शेफर्ड और तिलक वर्मा को रिटेन कर सकती है। इन खिलाड़ियों ने पिछले सीजन भी अच्छा प्रदर्शन किया था और मुंबई ऐसे में इन्हें छोड़ना नहीं चाहेगी। रोहित शर्मा, ईशान किशन और पीयूष चावला को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि राइट टू मैच का उपयोग कर मुंबई इन खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है। रोहित शर्मा के साथ पिछले सीजन हुए कॉन्ट्रॉवर्सी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह मुंबई का साथ छोड़ देंगे।

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी और शिवालिक शर्मा।

ये भी पढ़ें: संजय मांजरेकर ने खोल दी विराट-रोहित की पोल! बताया क्यों नहीं टेस्ट में बना पा रहे रन