13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलाबाजी दिखा रहा था कबड्डी खिलाड़ी, सर के बल गिरने से हुई दर्दनाक मौत, Video वायरल

तमिलनाडु के थिरुवन्नमलाई जिले के अरानी शहर में मरियम्मन मंदिर में एक महोत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान कलाबाजी दिखा रहे विनोथ सर के बल जमीन पर गिर गए। जिसके चलते उनकी गर्दन चोट लग गई, और वो बुरी तरह से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
kabaddi.jpg

Kabaddi Khiladi Died in Tamil Nadu: कई बार खिलाड़ी कुछ अलग करने के चक्कर में खिलाड़ी अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसे ही कुछ तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में हुआ है। विनोथ कुमार नाम का कबड्डी खिलाड़ी 8 अगस्त को एक मंदिर उत्सव के दौरान अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर रहा था। तभी एक हादसा हो गया और उनकी जान चली गई।

तमिलनाडु के थिरुवन्नमलाई जिले के अरानी शहर में मरियम्मन मंदिर में एक महोत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान कलाबाजी दिखा रहे विनोथ सर के बल जमीन पर गिर गए। जिसके चलते उनकी गर्दन चोट लग गई, और वो बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अरानी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी से जूझ रहा है विनोद कांबली, पेंशन से पाल रहा पेट, पैसे-पैसे के लिए हुए मोहताज

जब वहां, उनकी हालत बिगड़ गई, तो उन्हें वेल्लोर मेडिकल कॉलेज अस्पताल और बाद में चेन्नई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 15 अगस्त की रात उनकी मौत हो गई। विनोद कुमार अपनी कबड्डी टीम के साथ महोत्सव में पहुंचे थे। यहां टीम के साथ ही कलाबाजी दिखा रहे थे।

चेन्नई के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ शनमुगसुंदरम ने बताया, "कलाबाजी के दौरान हुई दुर्घटना वह घायल हो गए थे, जिसके कारण उनके सर्वाइकल स्पाइन में गहरी चोट आई थी। कबड्डी प्लेयर विनोद कुमार शादीशुदा थे और परिवार में उनके दो बेटे भी हैं।

विनोद की पत्नी शिवगामी और उनके दो बेटों संतोष और कलैयारासन हैं। विनोद की मौत के बाद इलाके में मातम छा गया। परिवार और शहरवासियों के साथ खेल जगत के लिए भी यह बेहद दुखद घटना रही है।

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलना चाहता है आंद्रे रसेल, लेकिन बोर्ड के सामने रखी ते शर्त

एक अन्य हालिया घटना में, 22 वर्षीय तमिलनाडु कबड्डी खिलाड़ी विमल राज का एक टूर्नामेंट में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विमल राज, सालेम के एक निजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था और कदमपुलियुर का रहने वाला था।