
22 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है. इस दौरान भारतीय क्रिकेट के तीन सबसे बड़े खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं तो रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे. रोहित शर्मा 2013 से 2023 तक मुंबई के कप्तान रहे तो कोहली 2011 से पिछले सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान संभालते नजर आए. चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से किस कप्तान ने अपनी टीम को ज्यादा मैच जिताए हैं.
धोनी ने IPL में जिताए हैं सबसे ज्यादा मैच
आईपीएल के इतिहास में 2008 से लेकर अब तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते रहे हैं और उम्मीद है इस बार भी वहीं येलो आर्मी के कप्तान होंगे. धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 226 मैच खेले हैं और 133 मैचों में जीत हासिल की है. इस दौरान उन्होंने चेन्नई को 13 सीजन में 5 बार चैंपियन बनाया है. धोनी के बाद रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे आगे हैं.
साल 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई और पहले ही सीजन में उन्होंने टीम को खिताब दिला दिया. उन्होंने अब तक 158 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी की है और 87 मैच जिताए हैं. रोहित ने मुंबई को 5 बार खिताब दिलाया है. हालांकि रोहित की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 67 मैच गंवा दिए हैं.
विराट की कप्तानी में RCB ने जीते 66 मैच
विराट कोहली 2011 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान संभाल रहे हैं और अब तक 143 मैचों में टीम का नेतृत्व क चुके हैं. विराट की कप्तानी में बैंगलोर ने अभी तक कोई खिताब नहीं जिता लेकिन 66 मैचों में सफलता हासिल की है. कोहली की कप्तानी में RCB ने 70 मैच भी गंवाए हैं.
Published on:
15 Mar 2024 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
