5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2024: फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए आज भिड़ेंगी मुंबई और बैंगलोर, जानें मैच से जुड़े सभी डिटेल्स

Women's Premier League 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में स्मृति मंधाना की RCBW और हरमनप्रीत कौर की MIW आमने सामने होंगी।

2 min read
Google source verification
miw_vs_rcbw.jpg

WPL 2024 Eliminator Live Streaming: वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। लीग टेबल में टॉप पर रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। दूसरी फाइनलिस्ट की फैसला आज रात को होगा, जहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स की टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने सामने होंगी।

इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दो दिग्गज स्टार खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी, जिससे इस मैच का रोमांच और बढ़ जाएगा। मुंबई इंडियंस की महिला टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की भी कप्तान है, तो टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान संभाल रही हैं। इस मुकाबले को फैंस टीवी के साथ ऑनलाइन लाइव भी देख सकते हैं।

मुंबई की टीम जब अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम मैदान पर उतरेगी तो उनके हौसले सातवें आसमान पर होंगे। वूमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 4 बार आमने सामने हुई हैं और मुंबई ने 3 बार बाजी मारी है। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन के सामने स्मृति मंधाना की टीम के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। इस मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए आपको स्पोर्ट्स 18 चैनल पर जाना होगा।

MIW vs RCBW WPL 2024 मुकाबला कहां देखें?

Mumbai Indians Womens vs Royal challengers Bangalore Womens के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को भारतीय फैंस शाम 7.30 बजे से लाइव देख सकते हैं। इस मुकाबले को ऑनलाइन लाइन देखने के लिए जियो सिनेमा ऐप पर जाना होगा। टीवी पर इस मुकाबले को आप स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 HD पर लाइव देख सकते हैं।

Mumbai Indians Women की पूरी टीम

हेले मैथ्यूज, एस सजना, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकार, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), शबनम इस्माइल, सैक इशाक, क्लो ट्रायॉन, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन, इस्सी वोंग, यास्तिका भाटिया, जिन्तिमनी कलिता और अमनदीप कौर।

Royal Challengers Bangalore Womens की पूरी टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सिमरन बहादुर, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, नादिन डी क्लार्क, सब्बिनेनी मेघना, केट क्रॉस और एकता बिष्ट।