
मुंबई। स्टार भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह जहां आईपीएल में व्यस्त हैं, वहीं इस मौके पर उनकी पत्नी गीता बसरा अपने मायके लंदन गई हैं।
लेकिन लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में गीता ने तकिए से अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कि गीता बसरा प्रेगनेंट है। गत 8 अप्रैल को हरभजन के साथ आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान गीता बसरा अपने पति हरभजन सिंह के साथ नजर आई थी।
[[twt]]
उस दौरान उन्होंने अपने बेबी बंप को छुपाने के लिए ढीले कपड़े और आराम दायक जूते पहन रखे थे, बावजूद इसके उनका बेबी बंप समझ में आ रहा था।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है। सुरेश रैना ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था।
Published on:
14 Apr 2016 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
