24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs PAK 1st ODI Live Streaming: बाबर की मौजूदगी में पाकिस्तान दिखाएगी कमाल या न्यूजीलैंड करेगी जीत से शुरुआत? जानें भारत में कहां देखें मैच

New Zealand vs Pakistan: वनडे सीरीज में पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व माइकल ब्रेसवेल करते हुए नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 28 Mar 2025, 3:07 PM IST

New Zealand vs Pakistan: पांच मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से जीतने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अब पाकिस्तान से वनडे सीरीज में भिड़ंत को तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व माइकल ब्रेसवेल कर रहे हैं। पाकिस्तान की टी-20 टीम से बाहर होने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी हुई है। ऐसे में सभी की निगाहें उन पर टिकी होंगी, क्योंकि सीरीज में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। वहीं, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को पाकिस्तान की वनडे टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड के टॉम लैथम को हाथ में फ्रैक्चर के कारण वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा हैं। सीरीज की तैयारी के दौरान उन्हें चोट लगी थी। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह हेनरी निकोल्स को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: 15 रन बनाने वाले ऋषभ पंत की विलियमसन ने की तारीफ, शार्दुल ठाकुर के लिए कही ये बात

NZ vs PAK ODI: हेड टू हेड

वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड पर पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। 1973 से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 119 वनडे मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में पाकिस्तानी ने 61 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि 54 मैच में उसे न्यूजीलैंड से शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मैच टाई रहा और तीन मैच का परिणाम नहीं निकल सका।

NZ vs PAK वनडे सीरीज का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे नेपियर के मैक्लीन पार्क में 29 मार्च को खेला जाएगा।

NZ vs PAK वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे से शुरु होगा?

न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार अलसुबह 3:30 बजे खेला जाएगा।

NZ vs PAK वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच भारत में कहां देखें?

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज के पहले मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव के ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दोनों स्क्वाडः

न्यूजीलैंड- माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिशेल है (विकेट-कीपर), निकी केली, राइज मारिउ, डेरिल मिशेल, मुहम्मद अब्बास, हेनरी निकोलस, विलियम ओ रुर्के, बेन सिर्यस, नाथन स्मिथ, विल यंग।

यह भी पढ़ें- SRH vs LSG: आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी ने खोया आपा, पवेलियन जाते वक़्त की ये हरकत, Video वायरल

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफयान मोकिम, तैयब ताहिर, हारिस रऊफ, उस्मान खान।