24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025: 27 करोड़ लेकर 15 रन बनाने वाले ऋषभ पंत की विलियमसन ने की तारीफ, शार्दुल ठाकुर के लिए कही ये बात

Rishabh Pant in IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे और हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 28 Mar 2025, 1:23 PM IST

Rishabh Pant

न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद पर लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम एसआरएच को कम स्कोर पर रोकने में सफल रही। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी की सराहना की। पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतक जड़कर मेहमान टीम को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांच विकेट से जीत दिलाई।

विलियमसन ने की पंत की तारीफ

केन विलियमसन ने कहा कि मुझे लगता है कि हैदराबाद जाकर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स इसके लिए तैयार थी। उनके पास अपनी योजना को तुरंत लागू करने का साहस था। लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 200 के अंदर समेट दिया। विलियमसन ने जियो हॉटस्टार पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व की जमकर सराहना की। जिसकी वजह से हैदराबाद उनके सामने बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल नहीं हो पाई।

मोहसिन खान की जगह एलएसजी में शामिल ठाकुर ने 100 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा (6), ईशान किशन (0) के साथ-साथ अभिनव मनोहर (2) और मोहम्मद शमी (1) के विकेट चटकाए। उन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विलियमसन ने ठाकुर के प्रदर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शार्दुल एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन वह एक ठोस योजना के साथ आए, टीम की रणनीति के साथ तालमेल बिठाया और इसे शानदार ढंग से अंजाम दिया। उन्होंने विविधता के साथ गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को आउट करने का प्रयास किया। इस तरह के स्पेशल प्रदर्शन के लिए उन्‍हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिलना पूरी तरह से सही था।

ये भी पढ़ें: ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर पर नहीं लगी 1 रुपए की भी बोली, जानें अब कितने रुपए देगी लखनऊ